Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Municipal Council and administration lack seriousness regarding parking; facilities could be set up at more than 10 locations in the city

Charkhi Dadri News: पार्किंग को लेकर नप व प्रशासन नहीं गंभीर, शहर में 10 से ज्यादा जगह बन सकती है व्यवस्था

Tue, 03 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council and administration lack seriousness regarding parking; facilities could be set up at more than 10 locations in the city
संवाद कार्यक्रम में अपने विचार रखते शहर के मौजिज लोग।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए चलाए गए अभियान ‘पार्किंग की दरकार : सुनो सरकार’ के तहत अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहर के गण्यमान्य लोगों, नगर परिषद पार्षदों, व्यापार मंडल से जुड़े प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सभी ने बाजारों में पार्किंग के अभाव से होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से उठाया और समाधान के लिए अपने सुझाव रखे। लोगों ने साफ तौर पर प्रशासन पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध न होने का दोषी प्रशासन को ठहराया। वक्ताओं ने कहा कि चार से पांच बार मिलने, ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन पार्किंग बनाने का मन नहीं है।
विज्ञापन

शहर में बाजारों का विस्तार तो हुआ लेकिन वाहनों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसके कारण ग्राहकों और व्यापारियों, दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने पुराने पीएनबी बैंक के सामने, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे, नगर परिषद कार्यालय के पीछे और अन्य खाली जगहों पर पार्किंग बनाने का सुझाव दिया। साथ ही मांग उठाई कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो तब तक और फिलहाल त्योहारी सीजन को देखते हुए अस्थायी पार्किंग बनाई जाए ताकि
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने पीएनबी बैंक के सामने पार्किंग बनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे और शहर में अन्य खाली स्थानों का भी उपयोग किया जा सकता है। प्रशासन को इन जगहों का निरीक्षण कर जल्द पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए।-बलराम गुप्ता, प्रधान, जिला व्यापार मंडल
पार्किंग की समस्या के लिए सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। प्रशासन का जोर केवल वाहनों के चालान काटने पर है जबकि कई बार पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करने की मांग उठाई जा चुकी है। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ है।- रविंद्र गुप्ता, संरक्षक, नगर व्यापार मंडल।
प्रशासन को पहले लोगों के लिए पार्किंग की उचित सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए। उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए। त्योहारी सीजन के बाद व्यवस्थित तरीके से अभियान चलाया जाए ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।-जयभगवान मस्ताना, प्रधान, फैम व्यापार मंडल
शहर में कई जगह ऐसी हैं जहां खाली स्थानों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है। प्रशासन को इस समस्या की गंभीरता समझते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए। केवल बैठकों और आश्वासनों से समस्या का समाधान नहीं होगा।-रविंद्र वशिष्ठ, निदेशक, रवि इंडियन कोचिंग सेंटर
नगर परिषद कार्यालय के पीछे और पुराने भवनों को हटाकर पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है। प्रशासन को उपलब्ध जमीनों का सर्वे करवाना चाहिए और जहां भी संभावना है, वहां पार्किंग विकसित करनी चाहिए। इससे बाजारों में जाम की समस्या कम होगी।-संदीप छपारिया, एडवोकेट
स्थायी पार्किंग बनाने में समय लग सकता है लेकिन लोगों को राहत देने के लिए खाली जगहों पर अस्थायी पार्किंग शुरू की जा सकती है। प्रशासन को पहले उपलब्ध स्थानों का उपयोग करना चाहिए ताकि बाजारों में आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
-देवेश शर्मा, एडवोकेट
पार्किंग की व्यवस्था बाजारों के नजदीक ही होनी चाहिए ताकि लोगों को खरीदारी करने में सुविधा मिले। यदि ग्राहकों को वाहन खड़ा करने के लिए दूर जाना पड़ेगा तो उनका समय बर्बाद होगा। इससे व्यापार भी प्रभावित होता है। प्रशासन को बाजारों के आसपास उपयुक्त स्थान तलाशने चाहिए।
-प्रो. डॉ. रोशन लाल
पार्किंग की मांग चार से पांच बार उठाई जा चुकी है और इस संबंध में बैठकें भी हो चुकी हैं। इसके बावजूद केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। प्रशासन की कार्यप्रणाली से लगता है कि वह पार्किंग की समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। लोगों को आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए।-संदीप फोगाट, प्रधान, मोबाइल मार्केट
रेलवे स्टेशन, न्यायालय परिसर, हाई स्कूल और रेस्ट हाउस के पास अस्थायी पार्किंग बनाई जा सकती है। प्रशासन को इन स्थानों का उपयोग करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही सड़कों पर खड़ी रेहड़ियों को हटवाकर रास्ते खाली करवाए जाएं।-विनोद सिंहमार, पार्षद, वार्ड 9

सरकार की मंशा पार्किंग बनाने की नजर नहीं आती। पुराने पीएनबी बैंक के सामने खाली जमीन उपलब्ध है, जो पार्किंग के लिए सबसे उपयुक्त स्थानों में से एक है। यदि प्रशासन इस जगह का सही उपयोग करे तो बाजार में आने वाले लोगों को काफी राहत मिल सकती है।-सुरेश पांडवानिया, प्रधान, नगर व्यापार मंडल
नगर परिषद कार्यालय के पीछे पार्किंग बनाने की योजना है और इसके लिए टेंडर होना है। इसके अलावा शहर में अन्य खाली जगहों पर भी पार्किंग बनाने की मांग उठाई जाएगी। लोगों की परेशानी दूर करने के लिए नगर परिषद को इस दिशा में तेजी से काम करना चाहिए।-जतिन फोगाट, पार्षद, वार्ड 16

पार्किंग की समस्या का समाधान करना बेहद जरूरी है। जरूरत पड़े तो शहर से बाहर भी पार्किंग बनाई जा सकती है, लेकिन इसकी उचित व्यवस्था जरूर होनी चाहिए। इससे बाजारों में वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को खरीदारी करने में सुविधा मिलेगी।-प्रो. डॉ. हेमलता
मोबाइल मार्केट में सुबह से शाम तक वाहन खड़े रहते हैं जिससे दुकानदारों की दुकानदारी प्रभावित होती है। ग्राहकों को भी परेशानी होती है। शहर में उपलब्ध खाली जगहों को पार्किंग में तब्दील किया जाए ताकि बाजारों में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से राहत मिल सके।- संजय वर्मा, दुकानदार
शहर में स्थायी पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार वाहन खड़े करने की जगह तलाशनी न पड़े। पुराने पीएनबी बैंक के सामने खाली जमीन पार्किंग के लिए उपयुक्त है। प्रशासन को इस स्थान का उपयोग करते हुए जल्द काम शुरू करना चाहिए।-पवन कुमार, व्यापारी
पार्किंग की सुविधा देने को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। उपायुक्त और जिला नगर आयुक्त को स्वयं इस मामले में रुचि लेकर काम करवाना चाहिए। अधिकारियों को उपलब्ध खाली जगहों का निरीक्षण कर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

-नवीन प्रजापति, पार्षद, वार्ड-8
पार्किंग की समस्या का समाधान करना प्रशासन और सरकार की जिम्मेदारी है। मौजूदा व्यवस्था के कारण आमजन को भारी नुकसान और परेशानी उठानी पड़ रही है। बाजारों में पार्किंग की उचित सुविधा नहीं होने से ग्राहकों और व्यापारियों, दोनों का काम प्रभावित होता है।-सतबीर, पार्षद, वार्ड-14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed