फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mud near bus stand

Charkhi Dadri News: बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर फैला कीचड़, यात्री हो रहे परेशान

Sat, 24 May 2025 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 24 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
mud near bus stand
दादरी बस स्टैंड के बाहर और अंदर फैला कीचड़। संवाद
फोटो- 16
विज्ञापन

दादरी बस स्टैंड के बाहर और अंदर फैला कीचड़। संवाद
फोटो- 17
कीचड़ होने के कारण गेट के साइड से निकले लोग। संवाद
- सुबह के समय अधिक रही समस्या, दोपहर तक बसों के पहियों से हटा कीचड़ तो यात्रियों को मिली कुछ राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के बस स्टैंड रोड पर नगर परिषद की ओर से नालों की सफाई कराई जा रही है। लेकिन, सफाई के बाद कीचड़ को ऐसे ही छोड़ दिया जा रहा है। इससे नागरिकों और बस स्टैंड में आने वाले लोगों ने शनिवार को काफी समस्या झेली।

रात को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने नालों की सफाई कर दी और कीचड़ को सड़क पर ऐसे ही छोड़ दिया। अगर कीचड़ को एक तरफ निकालते तो गेट खुला रहता और यात्रियों को आवागमन में दिक्कत नहीं होती। बसों के कारण कीचड़ बस स्टैंड के अंदर तक चला गया तो यात्रियों के लिए आवागमन की व्यवस्था नहीं बची। इसके लिए यात्रियों ने जैसे-तैसे करके बस के अंदर से रोड तक सफर किया।
विज्ञापन

समस्या के चलते यात्री व बुजुर्ग जुगाड़ के सहारे नाला पार करते दिखे। उन्होंने कहा कि सफाई करना अच्छी बात है, लेकिन, सफाई के दौरान लोगों के आवागमन का ध्यान रखना चाहिए था। कीचड़ को दरवाजे के बजाय कहीं और निकालना चाहिए था। दोपहर को बसों के आने से कीचड़ बीच से हट गया। इसके बाद यात्रियों के लिए आवागमन का रास्ता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यात्री बोले-सफाई करना अच्छी बात, व्यवस्था बनानी भी जरूरी
सफाई कराना अच्छी बात है, लेकिन, कीचड़ को एक उचित स्थान पर निकालना चाहिए था। गेट के आगे कीचड़ निकालने से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। निकलने के लिए कोई जगह नहीं बची।

-सुमित्रा, यात्री

बस स्टैंड का गेट पार करने के लिए पांच मिनट से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन, बस आ जाती है। गेट पार नहीं कर पा रहे हैं। कीचड़ होने के कारण सामान्य तरीके से निकलना काफी मुश्किल हो गया है।
-मुजाहिल, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed