{"_id":"6aa19abe1a1eb70f140ff25e","slug":"mp-dharambir-singh-to-lay-foundation-stones-for-schemes-on-the-11th-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160141-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सांसद धर्मबीर सिंह 11 को करेंगे दो तीन करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सांसद धर्मबीर सिंह 11 को करेंगे दो तीन करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
Wed, 09 Sep 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक उमेद पातुवास 11 सितंबर को बाढड़ा उपमंडल के पांच गांवों में प्रदेश सरकार की अलग-अलग विभागों से संचालित योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी विकास एवं पंचायत विभाग के सतर्कता कमेटी सदस्य चेयरमैन सुधीर चांदवास ने दी।
उन्होंने बताया कि सांसद व विधायक 11 सितंबर को गांव काकड़ौली सरदारा व सीएचसी गोपी में 55-55 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य सब केंद्रों का शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद एक बजे बीडीपीओ कार्यालय के परिसर में नवनिर्मित शहीद भगतसिंह प्रतिमा के सुंदरीकरण व मुख्य द्वार के कार्य का शुभारंभ व बाद में कारी मोद में पंचायत समिति व जिला परिषद की योजनाओं का उद्घाटन कर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हिंदोखला धाम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।