फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Movement postponed after assurance of MLA in Charkhi Dadri

चरखी दादरी: विधायक के आश्वासन के बाद टाला आंदोलन, सीवर-पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए दिया 15 दिन का समय

Sun, 27 Mar 2022 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 10:53 PM IST
सार

रविवार को लाला लाजपतराय चौक पर ढाई घंटे तक बैठक चली। व्यापारियों और निवर्तमान पार्षदों समेत जन आंदोलन समिति पदाधिकारी मौजूद रहे। विधायक सोमबीर सांगवान बोले कि पांच दिन के अंदर अस्थाई तौर पर वार्डों और बाजार से दूषित पानी की निकासी करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
Movement postponed after assurance of MLA in Charkhi Dadri
लाला लाजपतराय चौक पर बैठक को संबोंधन करते विधायक सोमबीर सांगवान । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में शहर में बनी पेयजल और दूषित पानी की समस्या को लेकर शहरवासियों ने रविवार को लाला लाजपतराय चौक पर बैठक की। बैठक करीब ढाई घंटे तक चली और इस दौरान दोनों जनसमस्याओं को लेकर वक्ताओं ने खुलकर विचार रखे। बैठक में लोगों को आश्वस्त करने विधायक सोमबीर सांगवान भी पहुंचे।  विधायक ने पांच दिन के अंदर अस्थाई तौर पर पानी निकासी का आश्वासन दिया और उनके इस आश्वासन पर शहरवासियों ने आंदोलन टाल दिया। साथ ही विधायक के सामने कहा गया कि 11 अप्रैल तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो परशुराम चौक पर जाम लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


जन आंदोलन समिति और नगर व्यापार मंडल के आह्वान अनुसार सुबह नौ बजे बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान रविंद्र गुप्ता ने की और जन आंदोलन समिति संयोजक नितिन जांघू ने इसका संचालन किया। बैठक में शहर के व्यापारियों के अलावा निवर्तमान पार्षदों और राजनेताओं ने भाग लिया। बता दें कि इस बैठक में सीवर व पेयजल समस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जानी थी। 
विज्ञापन


रविंद्र गुप्ता ने कहा कि शहर में सीवर व पेयजल की समस्या पिछले करीब छह माह से लगातार गहराई हुई है। दिन-प्रतिदिन हालात खराब होते जा रहे हैं और पूरे शहर के लोग इन समस्याओं से परेशान हैं। दूसरी ओर  जनस्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि बार-बार आवाज उठाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नितिन जांघू ने कहा कि सीवर-पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए शहरवासियों को एकजुट होने की जरुरत है। इन समस्याओं के समाधान के लिए जन आंदोलन समिति पिछले लंबे समय से प्रयासरत है, लेकिन विभाग का रवैया उदासीन है। वहीं, कांग्रेस नेता अजीत फौगाट ने कहा कि सरकार को दादरी शहर की सीवर-पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान करवाना चाहिए।

वक्ताओं के विचार रखने के बाद विधायक सोमबीर सांगवान ने अपने विचार रखते हुए पांच दिन के अंदर अस्थाई तौर पर दूषित पानी की निकासी करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पानी निकासी के लिए विधायक को पांच की बजाय 15 दिन का समय दिया जाए और इस समयावधि में अगर समाधान नहीं होता है तो फिर 11 अप्रैल को परशुराम चौक पर रोड जाम किया जाएगा। 

समस्या के स्थायी समाधान में लगेगा एक साल का समय
बैठक में पहुंचे विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि सीवर और पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए  एस्टिमेट तैयार करवा जा चुके हैं। अमृत-2 योजना के तहत सीवर व पेयजल समस्याओं का स्थायी समाधान  करवाया जाएगा और इस कार्य में एक साल का समय लगेगा और तब तक वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाएगी। 

इन क्षेत्रों में बनी है समस्या
इस समय वैसे तो पूरे शहर में ही सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन कुछ जगहों पर हालात इतने विकट हैं कि जलभराव के चलते सड़कों और गलियों से लोग आवागमन नहीं कर पा रहे। गांधी नगर, वार्ड-पांच, वार्ड-छह, वार्ड-सात, वार्ड-आठ, वार्ड-9, वार्ड-10, वार्ड-11, वार्ड-12, वार्ड-14, वार्ड-16, वार्ड-17, वार्ड-18, वार्ड-19, वार्ड-20 व वार्ड-21 में सीवर व्यवस्था में सुधार की दरकार है। 

शहर में 150 सीवर मैनहोल कर रहे ओवर फ्लो
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दादरी शहर में सीवर लाइनें जर्जर और ब्लॉक होना सीवर समस्या का प्रमुख कारण है। सीवर लाइनों की नियमित सफाई न होने से मैनहोल ओवर फ्लो कर रहे हैं और दूषित पानी गलियों व सड़कों पर भरा हुआ है। इस समय शहर में 150 से ज्यादा सीवर मैनहोल ओवर फ्लो कर रहे हैं। 

बाक्स: निवर्तमान पार्षदों हुई बहस
वार्ड दो के पार्षद ने बैठक में संबोधन के दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री के संदर्भ में कहा कि आज तक शहर की समस्याओं के बारे में कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता व एक निवर्तमान पार्षद ने इसका विरोध किया और सस्ती राजनीति नहीं करने की सलाह दी। इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा रहा। कुछ  समय बाद जन आंदोलन समिति के सदस्यों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। 

ये रहे मौजूद
बैठक में निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता, एडवोकेट विक्रम श्योराण, राजू मान, फैम प्रधान जयभगवान मस्ताना,  दिनेश, कृष्ण फौगाट समेत करीब 100 लोग मौजूद रहे। 
 

विधायक ने हमें पांच दिन के अंदर सीवर समस्याओं का समाधान करवाने का अश्वासन दिया और हमने उन्हें 15 दिन का समय दिया है। इस समयावधि में अगर सीवर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 11 अप्रैल को परशुराम चौक पर प्रदर्शन किया जाएगा। - रविंद्र गुप्ता, प्रधान, जनआंदोलन समिति। 

 

पांच दिन के अंदर सीवर के पानी की अस्थाई तौर पर निकासी करवा दी जाएगी। दो सुपर शकर मशीन दादरी पहुंच चुकी हैं। समस्या क स्थायी समाधान अमृत-दो योजना के तहत करवाया जाएगा। - सोमबीर सांगवान, विधायक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed