{"_id":"677055fe94a613d0ed015395","slug":"movement-of-overloaded-vehicles-continues-unabated-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128877-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीएम के आदेश पर गठित 6 विशेष टीमों ने 12 दिन में किए महज 2 ओवरलोड वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीएम के आदेश पर गठित 6 विशेष टीमों ने 12 दिन में किए महज 2 ओवरलोड वाहनों के चालान
Sun, 29 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
आरटीए के परिसर में खड़े जब्त किए गए ओवरलोड वाहन।
हनी सोनी
चरखी दादरी। जिले में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही धड़ल्ले से जारी है। इन पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर डीसी मुनीश शर्मा ने 6 विशेष टीमें गठित की हैं। अहम बात यह है कि इन टीमों ने पिछले 12 दिनों में महज दो ही चालान किए हैं। वहीं, 24 दिसंबर को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी ओवरलोडिंग का मुद्दा उठा था। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अगली बैठक से पहले ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के आदेश दिए थे।
दादरी जिले में ओवरलोडिंग की समस्या लंबे समय से बनी है। जिले के नागरिक ही नहीं, जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। करीब दो सप्ताह पहले दादरी विधायक सुनील सांगवान और बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने चंडीगढ़ पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भी यह समस्या प्रमुखता से रखते हुए समाधान कराने की मांग की थी। दोनों विधायकों की मांग पर संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री ने दादरी डीसी मुनीश शर्मा से फोन पर बातचीत की और उन्हें ओवरलोड वाहनों के चालान के लिए विशेष टीम गठित करने का आदेश दिया था। डीसी ने मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए 6 स्पेशल टीमें गठित कीं और पुलिस बल के साथ ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
वहीं, 24 दिसंबर को कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया और बैठक कक्ष में मौजूद बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने मुख्यमंत्री के आदेश पर टीमों के गठन की जानकारी दी। वहीं, संवाददाता ने 12 दिन के अंदर इन टीमों की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी हासिल की तो हालात चौंकाने वाले मिले। सामने आया कि 6 टीमों ने महज 2 दो ही चालान किए हैं।
विज्ञापन
किस क्षेत्र के लिए किन अधिकारियों व कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
1-अटेला क्षेत्र : यहां एसडीओ संदीप कुमार, आरएफओ हेमंत कुमार और रविंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। तीनों अधिकारियों को एक-एक सहायक भी दिया गया। इसके अलावा टीम को 5 पुलिस जवान दिए गए हैं।
2- झोझूकलां क्षेत्र : यहां फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, आरएफओ मनजीत कुमार और एएफएसओ अजीत सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा टीम के साथ 5 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
3- आदमपुर क्षेत्र : यहां पवन कुमार एएफएसओ, फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार और एसडीओ प्रदीप कुमार की तैनाती की गई है। इस टीम के साथ 11 पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं।
4- चरखी बाईपास : इस क्षेत्र के लिए एसडीओ बिजेंद्र कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग एसडीओ अनिल और सूरजभान की तैनाती की गई है। इनके अलावा, मदद के लिए टीम को पांच पुलिस जवान भी मुहैया कराए गए हैं।
5- मानकावास-डोहकी : इस नाका के लिए डीसी ने फूड एंड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर नीरज व अनल कुमार समेत रोडवेज वर्कशॉप डब्ल्यूएम संजीत कुमार की तैनाती की है। टीम के साथ 5 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
6- पांडवान टी-पॉइंट : इस क्षेत्र के लिए डीसी ने एसडीई सुमेर सिंह, एसडीओ हरबीर सिंह और पंचायती राज एसडीओ मनोज कुमार की ड्यूटी लगाई है। इस टीम के साथ भी 5 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
- आरटीए टीम ने दिसंबर में किए 451 चालान
आरटीए टीम ने दादरी जिले में दिसंबर माह के अंदर 451 वाहनों के चालान किए हैं। इन वाहनों पर 72.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दादरी जिले से प्रतिदिन करीब चार हजार से अधिक डंपर गुजरते हैं जो सड़क हादसों का कारण भी बनते हैं।
इस संबंध में बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास और मैं चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिले थे। उस दौरान हम दोनों ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने की मांग की थी। इसके बाद सीएम ने डीसी मुनीश शर्मा को विशेष टीमें बनाने का आदेश दिया था। जिले में टीमें बन चुकी हैं। इनकी ओर से अगर चालान नहीं किए जा रहे हैं तो यह गलत है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी। -सुनील सांगवान, विधायक, दादरी हलका।
डीसी की ओर से गठित की गईं 6 टीमों ने अब तक 2 चालान किए हैं जबकि हमारी टीमें दिसंबर में 451 चालान कर चुकी हैं। -बलबीर सिंह, सहायक सचिव, आरटीए, चरखी दादरी।