{"_id":"6acd39d635c53a74ab0f31dc","slug":"motorcyclist-injured-after-being-hit-by-a-vehicle-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-161593-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
Tue, 13 Oct 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सावड़ और झिंझर गांव के बीच राधा-कृष्ण मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया।
युवक झिंझर का रहने वाला पंकज है। उसे उपचार के लिए रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के परिजन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में झिंझर निवासी कमल ने बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है। उसका चचेरा भाई पंकज 11 अक्तूबर को उसकी मोटरसाइकिल लेकर निजी काम से सांवड़ गांव गया था।
काम निपटाकर लौटते समय सांवड़ और झिंझर के बीच राधा-कृष्ण मंदिर से पहले उसका एक्सीडेंट हो गया। शाम करीब 7:35 बजे गांव में चिकित्सकीय कार्य करने वाले नसीब ने फोन कर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर कमल अपने पड़ोसी संजय के साथ मौके पर पहुंचा। वहां पंकज मोटरसाइकिल समेत सड़क पर पड़ा हुआ था।
दोनों उसे उपचार के लिए दादरी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां से उसे दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद घायल को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।