फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Motor ran for 20 hours to empty STP tank

Charkhi Dadri News: एसटीपी टैंक खाली करने के लिए 20 घंटे चलाई मोटर

Wed, 24 Jul 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Motor ran for 20 hours to empty STP tank
चरखी दादरी। तेज बारिश होने पर दिल्ली रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भंडारण टैंक पूरा न भरे, इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग पानी का नियमित उठान करवा रहा है। इसके तहत टैंक का पानी पाइपलाइन के जरिये ड्रेन नंबर-8 में डाला जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ड्रेन के 40 प्रतिशत पानी का इस्तेमाल सिंचाई में किया जा रहा है जिससे पानी का दबाव कम बन रहा है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग शहर में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज परियोजना का काम पूरा कर चुका है। इसके बाद दो बार बारिश हुई है और दोनों बार कुछ घंटे बाद ही पानी की निकासी हो गई। पाइपलाइन के जरिये शहर का पानी एसटीपी तक पहुंचाया जा रहा है। एसटीपी भंडारण टैंक का आकार छोटा होने के कारण विभाग को रोजाना यहां से पानी का उठान कर आगे पहुंचाना पड़ रहा है। तेज बारिश होने पर इस प्रोजेक्ट की सफलता का परीक्षण हो सकेगा।
विज्ञापन



शहर में दो एसटीपी हैं जिनके जरिये दूषित पानी की निकासी की जाती है। रामनगर-कपूरी के पास बने एसटीपी में शहर का करीब 40 प्रतिशत दूषित पानी जाता है जबकि दिल्ली बाईपास स्थित एसटीपी में 60 प्रतिशत पानी पहुंचता है। अब विभाग दिल्ली रोड के एसटीपी में लगी मोटरों को रोजाना 20 से 22 घंटे तक चला आ रहा है ताकि एसटीपी के भंडारण टैंक में पानी एकत्रित न हो। बरसात में भंडारण टैंक भरने पर पानी फिजूल बहने लगता है। इस कारण आसपास खेतों में भी जलभराव हो जाता है। इस बार ये स्थिति न बने इसके लिए विभाग पानी का उठान रोजाना करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ड्रेन नंबर-8 में पहुंचाया जा रहा पानी
शहर के दिल्ली रोड स्थित एसटीपी से छुछकवास ड्रेन आठ तक पाइपलाइन बिछाई गई है। इस प्रोजेक्ट पर 37.50 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। शहर से सीवर के पानी की निकासी कर एसटीपी के माध्यम से ड्रेन आठ तक पहुंचाया जा रहा है। नगर के रामनगर-कपूरी एसटीपी को भी दिल्ली रोड स्थित एसटीपी से जोड़ा गया है। ऐसे में शहर के पूरे पानी की निकासी दिल्ली रोड के एसटीपी में जा रही है। दोनों एसटीपी का पानी छुछकवास के पास ड्रेन आठ में डाला जाता है।

- पानी उठान न होने पर सीवर लाइन से पानी लौटने का खतरा

बरसात में एसटीपी भंडारण टैंक भर जाने पर दूषित पानी की निकासी नहीं हो पाती। इससे शहर की सीवर लाइनों पर भी बुरा असर पड़ता है। मुख्य लाइन भी बंद हो जाती है। इस स्थिति से निपटने के लिए विभाग को एसटीपी की सभी मोटर चलाकर पानी का उठान नियमित रूप से करना पड़ रहा है।


विभाग ने दादरी शहर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का काम पूरा कर लिया है। अब नियमित रूप से पानी की निकासी की जा रही है। ड्रेन आठ सीवर लाइन से किसान भी सिंचाई कर रहे हैं। - बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed