फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mother arrested for kidnapping son

बेटे के अपहरण में मां गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
mother arrested for kidnapping son
मेजबान चौक के समीप से नौवीं कक्षा के छात्र के अपहरण के मामले में का खुलासा करते हुए पुलिस ने मां और वारदात में शामिल उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मेजबान चौक के समीप से एक बच्चे का अपहरण होने की सूचना आई थी। इसके बाद सिटी थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस को मेजबान चौक के समीप रहने वाले सतीश कुमार ने एक शिकायत दी थी। शिकायकर्ता ने बताया था कि उसके बेटे भविष्य (13) का उसकी पत्नी ने अपने सहयोगियों के साथ अपहरण कर लिया है। उसके बेटे को वो डिजायर गाड़ी में ले गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बेटे के अपहरण के आरोप अपनी पत्नी पर ही लगाए थे। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके सहयोगी जेवली निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप से वारदात में प्रयोग डिजायर भी बरामद की गई है। आरोपियों के पास से नौंवी कक्षा के छात्र भविष्य को पुलिस ने बरामद कर लिया और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed