फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Most wanted of Rajasthan Police dies in road accident in Haryana

हरियाणा: सड़क हादसे में राजस्थान पुलिस के मोस्ट वांटेड की मौत, पैरोल पर आया हुआ था बाहर

Mon, 07 Mar 2022 12:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 12:36 AM IST
सार

महेंद्रगढ़ के सतनाली के समीप हुए हादसे में वह घायल हो गया और पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। 

विज्ञापन
Most wanted of Rajasthan Police dies in road accident in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के सतनाली के समीप शनिवार देर शाम हुए हादसे में राजस्थान पुलिस की ओर से मोस्ट वांटेड घोषित किए गए व्यक्ति की मौत हो गई। 40 वर्षीय मृतक विनोद उर्फ लिलिया राजस्थान के मालूपुरा गांव का रहने वाला था और पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। हादसे के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया और वहां जाते समय चरखी दादरी पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। महेंद्रगढ़ पुलिस ने मृतक के शव को दादरी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और सोमवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन


एसआई राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सतनाली के एक कॉलेज के समीप  हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद वो मौके पर पहुंचे तो पाया कि खंभे ले जा रहे ट्रैक्टर से बोलेरो टकरा गई। उन्होंने बताया कि बोलेरो सवार तीन युवक घायल मिले और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


वहां से विनोद उर्फ लिलिया समेत उसके एक साथी को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन आने पर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन केसों में मोस्ट वांटेड था विनोद उर्फ लिलिया
एसआई राकेश कुमार ने बताया कि बोलेरो सवार तीनों व्यक्ति पैरोल पर जेल से बाहर आए हुए थे। उनमें से विनोद राजस्थान पुलिस का तीन केसों में मोस्ट वांटेड था। तीनों व्यक्ति किसी काम के लिए महेंद्रगढ़ आए हुए थे और सतनाली के समीप हादसे का शिकार हो गए।

दादरी अस्पताल में मृतक का गलत नाम लिखवाकर फरार हुए दोनों साथी
एसआई राकेश कुमार ने बताया कि दादरी सिविल अस्पताल में विनोद को लाने वाले उसके दो साथियों ने नाम भरत लिखवा दिया। गलत नाम लिखवाने से पुलिस को मृतक की पहचान करने में काफी दिक्कतें आई। एसआई ने बताया कि राकेश के शव को अस्पताल में छोड़कर उसके दोनों साथी चले गए।

 

हादसे में दम तोड़ने वाला विनोद राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड था। उसके परिजनों को हमने सूचित कर दिया है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - राकेश कुमार, एसआई, महेंद्रगढ़ पुलिस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed