फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   More than one player with the same name in eight teams, identified by jersey number

आठ टीमों में एक नाम के एक से अधिक खिलाड़ी, जर्सी नंबर से पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
More than one player with the same name in eight teams, identified by jersey number
पुरानी अनाजमंडी में कबड्डी मैच का दृश्य । - फोटो : CharkhiDadri
आठ टीमों में एक नाम के एक से अधिक खिलाड़ी, जर्सी नंबर से पहचान
विज्ञापन

68वीं नेशनल सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप में 29 टीमें ले रहीं भाग
कुछ टीमों में तो एक ही नाम के तीन खिलाड़ी भी
रोहित राजपूत
चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी टूर्नामेंट में 29 टीमें भाग ले रहीं हैं। इनमें से आठ टीमें ऐसी हैं, जिनमें एक ही नाम के एक से ज्यादा खिलाड़ी हैं। गोवा और महाराष्ट्र की टीम ऐसी हैं, जिनमें एक ही नाम के तीन तीन खिलाड़ी है। ऐसे में इनकी पहचान जर्सी नंबर से करनी पड़ रही है। यहां तक की टीम कोच भी जर्सी नंबर बोलकर खिलाड़ियों को कोई निर्देश देते हैं।
क्रिकेट या फुटबाल में कई खिलाड़ियों को उनकी जर्सी या सरनेम से जाना जाता है। ऐसा मुकाम खिलाड़ी काफी मेहनत कर कमाता है। सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान ऐसा दिखने को मिल रहा है कि एक ही टीम में एक जैसे नाम के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं। उनकी पहचान के लिए या तो उनका सरनेम इस्तेमाल किया जाता है या फिर रेफरी व कोच जर्सी नंबर से पहचान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सात टीमें ऐसी हैं जिसमें एक ही नाम के दो या दो से अधिक खिलाड़ी हैं। गोवा व महाराष्ट्र की टीम में तीन-तीन खिलाड़ी एक ही नाम के हैं। दिल्ली की टीम में दो खिलाड़ी एक नाम के हैं। बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड व रेलवे की टीम में भी ऐसी महिला खिलाड़ी है जो एक जैसे नाम के साथ एक ही टीम से खेल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए....किस टीम में किस नाम के कितने खिलाड़ी
1 बिहार
खिलाड़ी का नाम जर्सी नंबर
कोमल कुमारी 4
कोमल कुमारी 3
2 दिल्ली
खिलाड़ी का नाम- जर्सी नंबर
अंजलि 5
अंजलि 6
हिमांशी 8
हिमांशी 12
3 गोवा
खिलाड़ी का नाम जर्सी नंबर
रितू रानी 7
रितू रानी 45
रितू नायक 10
4 हिमाचल प्रदेश
खिलाड़ी का नाम जर्सी नंबर
साक्षी शर्मा 6
साक्षी ठाकूर 9
5 चंढीगड़
किरण पातवाल 1
किरण वर्मा 2
6 झारखंड
खिलाड़ी का नाम जर्सी नंबर
नीलम 11
नीलम 2
7 महाराष्ट्रा
खिलाड़ी का नाम जर्सी नंबर
पूजा पाटिल 6
पूजा सेलार 5
पूजा यादव 3
8 रेलवे
खिलाड़ी का नाम जर्सी नंबर
रितु नेगी 7
रितु कुमारी 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed