{"_id":"6845bbcc7a6bcb729409eb36","slug":"money-snatcher-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-138458-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 50 हजार रुपये छीनने का आरोपी बाइक सवार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 50 हजार रुपये छीनने का आरोपी बाइक सवार काबू
Sun, 08 Jun 2025 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25 पुलिस की गिरफ्त में रुपये छीनने करने का आरोपी। स्रोत : विभाग
- बाढड़ा के दादरी रोड पर एटीएम के पास हुई घटना, पुलिस ने बरामद की नकदी व घटना में प्रयुक्त बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कस्बे के दादरी रोड पर एटीएम से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति के 50 हजार रुपये छीनने के आरोपी बाइक चालक को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी अनिल जेवली का निवासी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस को दी शिकायत में जयसिंह ने बताया कि वह तिवाला गांव के निवासी हैं। शनिवार को वह बाढड़ा में दादरी रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। बैग में कुल 50 हजार रुपये रखे थे। वह घर के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक सवार आया और रुपये लेकर भाग गया।
पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात को ही काबू कर लिया। रविवार को पूछताछ के बाद 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। साथ ही आरोपी की घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी अनिल को कोर्ट में पेश किया तो न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश मिले।