फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mohit made his mark by developing software, will get honor from PM in Delhi

Charkhi Dadri News: सॉफ्टवेयर तैयार कर मोहित ने बनाई पहचान, दिल्ली में पीएम के हाथों मिलेगा सम्मान

Fri, 29 Mar 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 29 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mohit made his mark by developing software, will get honor from PM in Delhi
चरखी दादरी। जिले के गांव भागेश्वरी निवासी मोहित यादव ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है जिसे गाड़ी में इंस्टॉल करने से सड़क हादसे रुकेंगे। स्टार्टअप के क्षेत्र में किए गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए अब मोहित को दिल्ली में 28 से 30 जून तक आयोजित होने वाले एशिया स्टार्टअप महाकुंभ में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट स्टार्टअप ऑफ द ईयर 2024 अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। पीएम मोहित को अपने हाथों से सम्मान देंगे।
विज्ञापन

भागेश्वरी निवासी मोहित यादव ने संवाददाता से हुई बातचीत में समारोह के लिए निमंत्रण मिलने की पुष्टि की है। अपनी इनोवेशन की जानकारी देते हुए मोहित यादव ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसकाे गाड़ी में इंस्टाॅल करने के बाद चाहकर भी दुर्घटना नहीं कर पाएंगे। इस साॅफ्टवेयर में ऐसे फीचर्स हैं जो गाड़ी को काफी हद तक सुरक्षित बना देंगे। केंद्रीय पविहन मंत्री नितिन गडकरी भी इस सॉफ्टवेयर की तारीफ कर चुके हैं। यही नहीं, मोहित को इस इनोवेशन के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी सम्मानित कर चुकी है।
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि कई कंपनियां सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए आगे आई हैं। वहीं, मोहित के सॉफ्टवेयर से टाटा मोटर्स, गूगल व नासा भी प्रभावित हैं और काम करने का ऑफर दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि सुरक्षा के लिए लिहाज से देखा जाए तो गाड़ी में सीट बेल्ट पर सेंसर लगाए गए हैं। दूसरी गाड़ी में देखा जाए तो सीट बैल्ट ने लगाने पर विप की आवाज सुनाई देती है लेकिन इस सॉफ्टवेयर में गाड़ी स्टार्ट ही नहीं होगी। अगर बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाई तो गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी। इसी प्रकार यदि ड्राइवर ने शराब पीकर गाड़ी स्टार्ट करना चाहा तो भी स्टार्ट न होगी।

- 2019 में शुरू किया काम, 2022 में हुआ था पूरा
मोहित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस संकाय में बीटेक की है। वो वर्ष 2019 से सॉफ्टवेयर बनाने की तैयारी में जुट गया था। वर्ष 2022 में से इनोवेशन पूरी हुई। मोहित के नाम 80 पेटेंट दर्ज हैं जिनमें से 24 को मान्यता मिल चुकी है।


खुद की कंपनी खड़ी करना है लक्ष्य
मोहित का कहना है कि वो खुद की कंपनी बनाने चाहते हैं। वह ऐसी गाड़ी बनाना चाहते हैं जो सभी सुविधाओं के साथ सुरक्षा के मानकों पर खरी उतरे। यह रो पिल्स नाम की गाड़ी हाइब्रिड होगी, जो पेट्रोल, डीजल, हाइड्रोजन व बिजली से चल सकेगी। यह गाड़ी 50 से 60 प्रतिशत तक पेट्रोल डीजल को रिसाइकिल करेगी। यदि किसी भी प्रकार से हादसा होता है तो अपने आप पुलिस, एबुलेंस, अस्पताल को सूचित करेगी।



लैब में हो रही सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग
मोहित की सेमिनार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दो बार बातचीत हुई हैं। इतना ही नहीं इस सॉफ्टवेयर की लैब में टेस्टिंग हो रही है, जिसमें पहला टेस्ट पास हो गया है। अगर दूसरा टेस्ट भी पास हो जाता है तो मंत्री ने आश्वासन दिया है कि भारत की सभी गाड़ियों में इसे इंस्टॉल करवाया जाएगा।




मार्कशीट नंबरों की जगह, हुनर को दिया बढ़ावा : अनिल यादव

मोहित के पिता अनिल यादव ने कहा कि स्कूल टाइम में मोहित एवरेज स्टूडेंट था। उन्होंने परीक्षा में नंबर लाने के बजाय उसे हुनर को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मोहित को अनेक सम्मानों से नवाजा चुका है और गूगल से 1.85 करोड़ ऑफर मिला है।



आज बेटे के नाम से हमारी पहचान, इस बात की खुशी
मोहित यादव की माता सुनील देवी ने कहा पहले हमारे नाम से बेटे को जाना जाता था लेकिन आज हमें अपने बेटे के नाम से जाना जाता है। इससे बड़ी खुशी माता-पिता के लिए और कुछ नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed