{"_id":"663aa523113fefed6603e734","slug":"mla-sombir-sangwans-external-support-to-congress-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-117359-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: विधायक सोमबीर सांगवान का कांग्रेस को बाहरी समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: विधायक सोमबीर सांगवान का कांग्रेस को बाहरी समर्थन
Wed, 08 May 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 May 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलते दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान।
चरखी दादरी। दादरी हलके से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने भाजपा से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को बाहरी तौर पर समर्थन देने की घोषणा की है। विधायक सोमबीर ने मंगलवार को रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके इस निर्णय का लाभ पार्टी को आगामी चुनाव में मिल सकता है। इसे जनता का दबाव भी माना जा रहा है।
फोन पर हुई बातचीत में विधायक साेमबीर ने बताया कि उन्होंने बाहरी तौर पर कांग्रेस को समर्थन किया है जबकि कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। विधायक साेमबीर वर्ष 2019 में चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया था। उस विस चुनाव में उन्होंने 43,849 वोट लेकर जीत हासिल की थी।
- सांगवान खाप-40 के प्रधान भी हैं सोमबीर
विधायक सोमबीर दादरी जिले की सबसे बड़ी खाप सांगवान-40 के प्रधान भी हैं। अपनी खाप के कार्यक्रमों में तो वह सहभागिता निभाते हैं जबकि ज्यादातर सर्वखापीय महापंचायतों से वह दूरी बनाकर ही रख रहे हैं। ये चर्चा कई महापंचायतों में भी होती है।