{"_id":"670eeb1325554e0a0d006eb4","slug":"missing-person-left-message-on-whatsapp-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124803-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: व्हाट्सएप पर संदेश छोड़ व्यक्ति लापता, 36 बकायेदारों पर लगाया परेशान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: व्हाट्सएप पर संदेश छोड़ व्यक्ति लापता, 36 बकायेदारों पर लगाया परेशान करने का आरोप
Wed, 16 Oct 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां (चरखी दादरी)। व्हाट्सएप पर पत्नी को संदेश भेजकर कस्बा निवासी एक व्यक्ति लापता हो गया। उसकी पत्नी की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उसने घर पर भी एक नोट छोड़ा है, जिसमें 36 लोगों के बकाया न चुकाने से परेशान होकर घर छोड़ने का आरोप लगा है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता पूनम ने बताया कि उनके पति दलजीत सिंह एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। दलजीत 14 अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे बिना बताए कहीं चले गए। बाद में उन्होंने पूनम को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा। इसमें लिखा कि अलमारी में कॉपी रखी है। इसके पेज पर सब कुछ लिखा है। किसी को माफ मत करना। हमारा साथ यही तक का था। मुझे माफ कर देना। बहुत लड़ना पड़ेगा इस दुनिया से। इस बेरहम दुनिया में अकेले छोड़कर जा रहा हूं और वो भी खाली हाथ। बच्चों का ध्यान रखना, सारा बोझ तुम पर डालकर जा रहा हूं। मुझे इन लोगों ने मजबूर कर दिया है।
- डिफाॅल्टर नाम से बनाया ग्रुप, रुपये न देने वालों को जोड़ा
पूनम ने बताया कि दलजीत ने डिफाॅल्टर नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें सभी बकायेदारों के फाेन नंबर जोड़े गए हैं। कॉपी में चार पन्नों पर करीब 36 व्यक्तियों के नाम लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों ने दलजीत से 30 लाख रुपये लिए लेकिन लौटाए नहीं। इससे परेशान होकर वे घर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही लापता व्यक्ति का पता लगा लिया जाएगा। - नरेंद्र कुमार, डीएसपी, बौंदकलां।
संदिग्ध हालत में ग्रामीण की मौत, घर में लटका मिला शव
झोझूकलां। गांव बलकरा निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार रात उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला।
चिड़िया चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सूचना मिली कि बलकरा गांव निवासी मनीष (40) ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष के शव को कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार परिजनों को भी घटना का कारण पता नहीं है। इसलिए मनीष के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।