फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Minimum temperature dropped by two degrees due to drizzle

Charkhi Dadri News: बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by two degrees due to drizzle
कोहरे के बीच लाइट जलाकर रोहतक रोड से गुजरते वाहन।
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार रात नगर व आसपास के कई भागों में बूंदाबांदी हुई। सुबह घना कोहरा छाया और करीब 10 बजे छट गया। कोहरे की वजह से दृश्यता 25 मीटर आंकी गई।
विज्ञापन

वहीं, दिन में एक घंटे के लिए हल्की धूप भी खिली। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया।
विज्ञापन

वातावरण में नमी की मात्रा 76 प्रतिशत रही और हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। कोहरा की वजह से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। दृश्यता कम होने पर सड़कों पर वाहनों की गति प्रभावित रही। बसें व ट्रेनें भी देरी से पहुंची। इस बार मौसम आए दिन नए मिजाज दिखा रहा है। कभी कोहरा तो कभी बारिश की झड़ी लग रही है। बीच-बीच में धूप भी खिल रही है। हालांकि, इस बार सर्दी सीजन में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे नहीं आया है। इससे नीचे चले जाने पर पाला जमने की प्रबल संभावनाएं बन जाती हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 17 जनवरी को भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed