फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Millet will be purchased from farmers only after the message is received from the e-procurement portal: Narendra Yadav

ई खरीद पोर्टल से मैसेज आने पर ही किसानों से खरीदा जाएगा बाजरा: नरेंद्र यादव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Millet will be purchased from farmers only after the message is received from the e-procurement portal: Narendra Yadav
चरखी दादरी। दादरी और बाढड़ा अनाज मंडी में उन्हीं किसानों से बाजरे की खरीद की जाएगी, जिनके मोबाइल फोन पर ई खरीद पोर्टल से मैसेज आएगा। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजरा बेचने से पहले किसान को मोबाइल फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप से ऑनलाइन ई खरीद डॉट हरियाणा डॉट जीओवीडॉट इन पोर्टल पर कोई भी दिन चुनकर फसल को मंडी में ले जाने का शेड्यूल निर्धारित करना है। किसान द्वारा चुने गए दिन के हिसाब से ही ई खरीद पोर्टल से उसके पास मैसेज आएगा कि वह किस दिन फसल बेचने के लिए मंडी में आ सकता है। मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि 10 अक्तूबर से दादरी और बाढड़ा की मंडी में उन्हीं किसानों का बाजरा लिया जाएगा, जिनके पास फोन पर या उनकी ई मेल आईडी पर ई खरीद पोर्टल से फसल बेचने की तारीख का मैसेज आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed