Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Millet scam investigation intensifies, 50 firms submit records, 64 commission agents under suspicion

Charkhi Dadri News: बाजरा घोटाले की जांच तेज, 50 फर्मों ने जमा करवाया रिकॉर्ड, 64 आढ़ती संदेह के घेरे में

Sat, 07 Nov 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Millet scam investigation intensifies, 50 firms submit records, 64 commission agents under suspicion
चरखी दादरी। जिले में बाजरा खरीद में सामने आई अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। करीब 68 हजार क्विंटल बाजरे के कथित हेरफेर का मामला सामने आया है। अब तक 50 फर्मों ने मार्केट कमेटी के पास अपने रिकॉर्ड जमा करवा दिए हैं। वहीं, लगभग 64 आढ़ती अभी भी जांच के दायरे में बने हुए हैं।
विज्ञापन

जमा करवाए गए दस्तावेज की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बाजरा खरीद में गड़बड़ी किस स्तर पर हुई। यह भी पता चलेगा कि इसमें किन लोगों की मिलीभगत रही है। अधिकारियों की नजर अब इन फर्मों के रिकॉर्ड और खरीद से जुड़े दस्तावेज पर टिकी है। मार्केट कमेटी स्तर पर रिकॉर्ड की जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले गड़बड़ी सामने आने पर 64 आढ़तियों को संदेह के घेरे में रखा गया था। शेष फर्मों के दस्तावेज और उपलब्ध रिकॉर्ड का मिलान जांच के लिए अहम रहेगा। जांच में यह भी देखा जाएगा कि किस फर्म ने कितनी मात्रा में बाजरे की खरीद दिखाई। साथ ही, सरकारी रिकॉर्ड में कितनी आवक दर्ज है, इसका भी मिलान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7.52 लाख क्विंटल की सरकारी खरीद
मार्केट कमेटी की 5 नवंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले की मंडियों में 9 लाख 7 हजार 951 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है। इसके मुकाबले कुल खरीद 7 लाख 52 हजार 399 क्विंटल हुई है। इस खरीद में 7 लाख 52 हजार 329 क्विंटल निजी खरीद शामिल है। हैफेड की खरीद मात्र 70 क्विंटल रही है। सरकारी खरीद के मुकाबले निजी खरीद का आंकड़ा काफी अधिक दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा खरीद प्रक्रिया में निजी क्षेत्र की बड़ी भागीदारी को दर्शाता है।
मंडीवार खरीद और उठान की स्थिति
मंडीवार आंकड़ों पर नजर डालें तो चरखी दादरी मंडी में सबसे ज्यादा खरीद हुई है। यहां 3 लाख 69 हजार 876 क्विंटल बाजरे की खरीद दर्ज की गई। बाढड़ा में 1 लाख 92 हजार 845 क्विंटल और झोझू कलां मंडी में 1 लाख 89 हजार 678 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। चंपापुरी और बोंदकलां मंडियों में इस रिपोर्ट के अनुसार कोई खरीद दर्ज नहीं हुई है। खरीद के साथ मंडियों में बाजरे के उठान की स्थिति भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। अब तक 6 लाख 73 हजार 784 क्विंटल बाजरे का उठान दर्ज किया गया है।

दीपावली पर दो दिन मंडियों में नहीं होगी आवक
रिपोर्ट के मुताबिक, 78 हजार 615 क्विंटल बाजरा अभी भी उठान के लिए शेष दिखाया गया है। उठान का प्रतिशत 89.59 दर्ज किया गया है। मंडियों में शेष बाजरे का उठान करवाना संबंधित एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। दिवाली के त्योहार के चलते शनिवार और रविवार को बाजरा मंडियों में आवक बंद रहेगी। दो दिन की छुट्टी के कारण किसानों की फसल लेकर मंडियों में पहुंचने की प्रक्रिया प्रभावित रहेगी। किसानों को अब सोमवार से मंडियों में बाजरा लेकर पहुंचने की उम्मीद रहेगी।


जांच के लिए आढ़ती रिकॉर्ड जमा करवा रहे हैं। अब तक 50 फर्मों ने रिकाॅर्ड जमा करवाया है। एक-दो दिन में ही जांच पूरी कर ली जाएगी।

- विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed