{"_id":"67aa2dc64328c42ba10dc27c","slug":"met-to-mla-for-sldier-building-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-131489-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सैनिक भवन के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सैनिक भवन के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन
Mon, 10 Feb 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग व भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल को विधायक से मिला सकारात्मक आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग व भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक उमेद पातुवास को मांगपत्र देकर बाढड़ा में सैनिक भवन निर्माण करवाने की मांग की है। विधायक उमेद पातुवास ने पूर्व सैनिकों को जल्द ही यह सौगात दिलवाने का भरोसा दिया।
गांव पातुवास स्थित फार्म हाउस में एक्स सर्विसमैन लीग जिलाध्यक्ष राजेश श्योराण की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा विधायक उमेद पातुवास को दिए मांगपत्र में बताया कि सैनिक बाहुल्य दादरी जिले के प्रत्येक गांव के लगभग हर घर का सेना से जुड़ाव है। बाढड़ा उपमंडल का ग्रामीण क्षेत्र बलिदानियों के इतिहास से भरा हुआ है।
बाढड़ा उपमंडल मुख्यालय पर किसान भवन है। लघु सचिवालय कार्य भी निर्माणाधीन है, इसीलिए क्षेत्र को सैनिक बाहुल्य होने के कारण सैनिक भवन निर्माण करवाने की जरूरत है। पुराने एसडीएम भवन या किसान भवन के सामने सैनिक भवन का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके पर कप्तान भीम सिंह द्वारका, कप्तान दुलीचंद बेरला, कप्तान दलीप सिंह पूनिया, सूबेदार मेजर कृष्ण चांदवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो 36
भाजपा विधायक उमेद पातुवास को मांगपत्र देते भूतपूर्व सैनिक। संवाद