{"_id":"6883ccdd5d7dd1626f0042a1","slug":"memorandum-submitted-to-the-deputy-commissioner-in-the-name-of-the-governor-on-increasing-crimes-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141333-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बढ़ते अपराधों पर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बढ़ते अपराधों पर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Fri, 25 Jul 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बढ़ते अपराध को लेकर उपायुक्त मुनीश शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते लोग।
चरखी दादरी। शहर के साथ जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। लोगों ने ढीली कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. मनीषा सांगवान के नेतृत्व में रोष जताया और राज्यपाल के नाम उपायुक्त मुनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
लोगों ने इन सबके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यही वजह है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं घटित हो रही हैं। उन्होंने राज्यपाल से दखल देते हुए अविलंब ढीले और नकारा पुलिस अधिकारियों के तबादले के साथ अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी रखी।
मनीषा सांगवान ने कहा कि अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इस कारण दादरी का आम नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर है। कोई सप्ताह ऐसा नहीं गुजरता जब हत्या, चोरी, लूट, डकैती या बलात्कार न होते हों। अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से भाग जाते हैं।
विज्ञापन
मनीषा ने कहा कि दादरी नया जिला बना है। शहर के चारों तरफ पुलिस के नाके बने हुए हैं। चिंता का विषय यह है कि उसके बावजूद अपराधी उनकी पकड़ में नहीं आते। जनता में यह आम धारणा बन गई है कि पुलिस अपराधियों से गठजोड़ किए हुए है।
किसान नेता राजू मान ने कहा कि बड़े अधिकारियों की नजर ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खेल पर है। यही वजह है कि कनिष्ठ कर्मचारियों पर उनकी पकड़ न के बराबर है। इससे सारी व्यवस्था चरमरा गई है।
इस मौके पर प्रदेश सब्जी मंडी एसोसिएशन के कार्यकारी प्रधान नितिन जांघू, पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र सांगवान, पार्षद सुधीर स्वामी, पार्षद अजय सांगवान, पार्षद सत्यवान, पार्षद कौशल्या देवी, पूर्व पार्षद दिनेश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।