फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Memorandum submitted to the Chief Minister for restoration of old pension

Charkhi Dadri News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Chief Minister for restoration of old pension
 मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे पेंशन बहाली संघर्ष समिति पदाधिकारी
चरखी दादरी। पेंशन बहाली संघर्ष समिति जिला इकाई ने बुधवार को अध्यक्ष ताराचंद छिल्लर की अगुवाई में भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके जरिये प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। प्रेस सचिव कपिल रावलधी ने बताया कि केंद्र सरकार ने एक जनवरी 2004 और प्रदेश सरकार ने एक जनवरी 2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बंद कर दी थी और इसके स्थान पर नई पेंशन स्कीम लागू की गई।
विज्ञापन

इसमें कर्मचारियों के वेतन से 10 फीसदी और सरकारी खजाने से 14 फीसदी हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया जाता है। इससे कर्मचारी और सरकारी कोष दोनों जोखिम में आ जाते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को बहुत कम पेंशन मिलती है। राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिव कुमार ने बताया कि समिति 2018 से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्र ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम नाम से नया विकल्प लाया। यह एनपीएस में मिलने वाले लाभ भी खत्म कर देती है। आगामी वित्त वर्ष में केंद्र सरकार सभी कर्मचारियों को एनपीएस और यूपीएस में से एक विकल्प चुनने के लिए बाध्य करने जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर की अनुपस्थिति में जिला कार्यालय सचिव केदारनाथ को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर उपप्रधान अशोक कुमार, जिला सचिव नवीन शर्मा, जिला संयोजक कर्ण सिंह, सुखदेव प्रसाद, जगबीर सिंह, भारत कुमार, विजय कलकल व मनोज दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed