फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Members of contract employees union submitted memorandum

Charkhi Dadri News: वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 17 Jan 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 17 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Members of contract employees union submitted memorandum
ज्ञापन सौंपते चरखी दादरी सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारी। - फोटो : ज्ञापन सौंपते चरखी दादरी सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारी।
चरखी दादरी। वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जिला के सहकारी बैंकों के अनुबंध कर्मचारियों ने उपयुक्त कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस दौरान संगठन की मांगें सरकार के समक्ष रखी गईं। वहीं, पूर्व में सरकार को अवगत कराने के बाद भी मांगें पूरी न होने पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अन्य विभागों की तर्ज पर सहकारिता बैंकों में जीवन बीमा की सुविधा मिले। एक्सग्रेसिया नीति लागू की जाए। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर लेवल चार का वेतन व एलटीसी में ग्रेच्युटी की सुविधा मिले। बैंकों में पदोन्नति का प्रावधान हो। कोरोना काल में मृतक कर्मचारियों के परिवार को पांच लाख की सहायता दी जाए। कैशियर को नकदी भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ हवा सिंह तंवर ने कहा कि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता विभाग से दो बार बातचीत हो चुकी है। आज तक उनका कोई समाधान नहीं हुआ है। वे जल्द ही प्रदेशस्तरीय बैठक बुलाकर सरकार व अधिकारियों के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे। इस मौके पर प्रदीप अटेला, योगेश नीमली, राहुल पूनिया, सनेह मैहड़ा, राकेश, इंद्रजीत, तेजबीर, संतोष, राखी यादव, स्वीटी सांगवान, प्रीति, अनीता, मैनपाल, जोगेंद्र, कुलदीप, संजय, भूपेंद्र, कपिल, राजबीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed