फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   mega vaccination camp today, vaccination will be done at 80 places

मेगा वैक्सीनेशन कैंप आज, 80 जगहों पर होगा टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:23 AM IST
सार

जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के तीन लाख तीस हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। जिले में अब तक तीन लाख 23 हजार लोग पहली और 94 हजार दूसरी डोज लगवा चुके हैं। अभी भी करीब सात हजार लोगों ने पहली डोज नहीं लगवाई है। इन्हें कवर करने के लिए ही मैगा वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
mega vaccination camp today, vaccination will be done at 80 places
स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन करती मेडिकल टीम। - फोटो : CharkhiDadri

विस्तार

चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण का मैगा कैंप आयोजित होगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन और 53 जगहों पर आउटरीच सेशन लगाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में विभाग का लक्ष्य दस हजार लोगों को कवर करना रहेगा। इसके लिए 80 टीमें गठित की गई हैं। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि वैक्सीन का स्टॉक पर्याप्त है। सभी केंद्रों पर वैक्सीन शुक्रवार सुबह ही भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के तीन लाख तीस हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। जिले में अब तक तीन लाख 23 हजार लोग पहली और 94 हजार दूसरी डोज लगवा चुके हैं। अभी भी करीब सात हजार लोगों ने पहली डोज नहीं लगवाई है। इन्हें कवर करने के लिए ही मैगा वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है। वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों की सूची सभी सीएचसी और पीएचसी पर भेजी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्देश भी जारी किए गए हैं कि जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें सीएचसी और पीएचसी का स्टाफ काउंसलिंग के जरिये वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि मैगा वैक्सीनेशन कैंप के लिए 80 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें करीब 350 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार का कहना है कि इस सप्ताह के अंत तक जिले के सभी 3.30 लाख लोगों को वैक्सीनशन लगाने के लक्ष्य पर हम काम रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार को मैगा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित होगा और स्वास्थ्यकर्मियों की इसके लिए ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि अब काउंसलिंग के जरिये वैक्सीन लगवाने से गुरेज करने वाले लोगों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दादरी जिले में फिलहाल कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक है और अब एक भी सक्रिय केस नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को 946 लोगों को किया कवर
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि वीरवार को जिले में दो ही सेशन लगाए गए। सिविल अस्पताल में 875 लोगों को और मातृ- शिशु अस्पताल में 71 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि वीरवार को 946 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के मैगा वैक्सीनेशन कैंप के चलते वीरवार को 15 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन ड्राइव नहीं चलाई गई।
आज इन स्वास्थ्य केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन
आज सिविल अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल समेत बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन होगा। इसके अलावा बलकरा, सांवड़, इमलोटा, रानीला, अचीना, संतोकपुरा, हड़ौदी, कादमा, छपार, बाढड़ा, माई कलां, मानकावास आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आज वैक्सीनेशन ड्राइव होगी।
76 हजार वैक्सीन स्टॉक में उपलब्ध
पिछले पांच दिनों में जिला स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की पांच खेप पहुंची हैं और अब पर्याप्त स्टॉक है। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान के अनुसार इस समय वैक्सीन स्टोर में 76 हजार वैक्सीन की डोल उपलब्ध हैं। जिले में अब वैक्सीन की कमी नहीं है।

मैगा वैक्सीनेशन कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर किया जाएगा। हमने इसके लिए दस हजार का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी टीमों की ड्यूटी लगा दी गई है।
-डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed