फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   meeting today to start ultrasound in civil hospital

Charkhi Dadri News: अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने का भविष्य आज होगा तय

Mon, 10 Feb 2025 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Feb 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
meeting today to start ultrasound in civil hospital
एनएचएम निदेशक के आदेश का पालन करते हुए डोनेशन पर मिलने वाली पोर्टेबल अस्पताल मशीन की आज खोली जाएगी सील, वर्किंग में मिली तो दो दिन के अंदर होगी इंस्टॉल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में पिछले साढ़े पांच साल से बंद अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल होने की स्थिति आज स्पष्ट हो जाएगी। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग डोनेशन पर मिलने वाली पोर्टेबल अस्पताल की आज सील खोलेगा। इसके बाद पता चलेगा कि मशीन वर्किंग में है या नहीं। अगर मशीन वर्किंग में मिली तो दो दिन के अंदर ही इंस्टॉल करवा दी जाएगी। फिर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दादरी के जिला बनने के डेढ़ साल बाद ही नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद हो गई थी। यह अब तक बहाल नहीं हुई है। इसके चलते अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं को निजी केंद्र और अन्य मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर किया जा रहा है। 6 फरवरी को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एनएचएम निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा पर स्वत: ही संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फोन पर एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक से बातचीत कर उनके पास रखी अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड मशीन स्वास्थ्य विभाग को दान देने का आग्रह किया था। उनके आग्रह को मानते हुए उक्त निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक ने सील कर रखवाई गई अल्ट्रासाउंड मशीन देने की हामी भर दी थी। वहीं, निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मशीन अस्पताल में इंस्टॉल कराने के निर्देश भी दिए थे।
- आज होगी बैठक, फिर खोली जाएगी सील
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक ने बताया कि पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन करीब 15 साल पुरानी है। आठ साल से अल्ट्रासाउंड केंद्र में सील है। मंगलवार को इस संबंध में बैठक की जाएगी और उसके बाद गठित की गई चिकित्सकों की कमेटी मशीन की सील खोलेगी।

- आठ साल से प्रयोग में नहीं ली गई मशीन
दरअसल, जो अल्ट्रासाउंड मशीन स्वास्थ्य विभाग को दान में मिलनी है, वह आठ साल से बंद कमरे में धूल फांक रही है। फिलहाल, अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक को भी नहीं पता है कि मशीन वर्किंग में है या नहीं। अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट डॉ. दीपिका मंगलवार को मशीन का जायजा लेने के बाद अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेंगी।

- नई मशीन के लिए भी विभाग कर रहा प्रयास
डाेनेशन पर अल्ट्रासाउंड मिलने से पहले जिला स्वास्थ्य विभाग तीन अलग-अलग स्तर पर नई मशीन के लिए प्रयास कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने नई मशीन की मांग मुख्यालय भेजी है, जबकि, इसके अलावा जिला प्रशासन से खनन अधिकोष के तहत भी नई अल्ट्रासाउंड मशीन मुहैया कराने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा एनटीपीसी झाड़ली से भी नई मशीन लेने का प्रयास किया जा रहा है।


वर्सन:
एनएचएम निदेशक के आग्रह पर पुरानी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन स्वास्थ्य विभाग को डोनेशन पर मिलनी है। मंगलवार को बैठक के बाद मशीन की सील हटाई जाएगी। अगर वर्किंग में मिली तो दो दिन के अंदर इसे अस्पताल में इंस्टॉल करवा दिया जाएगा।
-डॉ. राजविंद्र मलिक, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी

फोटो 10
नागरिक अस्पताल में बंद पड़ा अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed