फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   meeting to stop road accident

Charkhi Dadri News: दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
meeting to stop road accident
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त बोले- ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चरखी दादरी। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति से जुड़ी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
उपायुक्त ने आरटीए कार्यालय को नियमित चालान करने और पुलिस विभाग को 24 घंटे जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन उनके कार्यालय भेजी जाए। यदि आवश्यकता हो तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के बारे में भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि दुर्घटना आशंकित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही पुलिस विभाग को चालान प्रक्रिया के साथ-साथ आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार (ओवरस्पीडिंग) और नशे में वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव) जैसे मामलों पर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस नियमों के तहत निलंबित किया जाए। साथ ही एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जितने भी टी-पॉइंट और यू-टर्न हैं, वहां पेड़ों और झाड़ियों की समय-समय पर छंटाई की जाए ताकि दृश्यता बनी रहे और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग संबंधित एसडीएम द्वारा की जाए।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि सर्दियों का मौसम नजदीक है, ऐसे में सभी प्रमुख सड़कों पर रिफ्लेक्टर व चेतावनी पट्टियां लगाना अनिवार्य है ताकि कोहरे व कम दृश्यता की स्थिति में हादसों से बचा जा सके। बैठक में पूर्व में तय एजेंडों पर हुई प्रगति की रिपोर्ट भी समयबद्ध तरीके से भेजने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एसडीएम योगेश सैनी, आरटीए अधिकारी मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो - 1- लघु सचिवालय में अपने कार्यालय में बैठक लेते उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed