फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   meeting,panchayat elaction,charkhi dadri news

50 गांवों के पंचायती सदस्यों के चुनाव के लिए निकाले ड्रॉ

Thu, 09 Jul 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
meeting,panchayat elaction,charkhi dadri news
ब्लॉक के 50 गांवों के पंच पदों के लिए निकाले गए ड्रॉ में कई वार्डों में पहली बार महिलाओं को चुनाव मैदान में उतरने का अवसर मिलेगा। बीडीपीओ सुमित बेनिवाल ने बताया कि एसडीएम प्रीतपाल सिंह की मौजूदगी ड्रॉॅ निकाले गए।
विज्ञापन

बाढड़ा के कुल 18 वार्डों में से वार्ड 7, 9, 13, 15 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 3, 4 और अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए वार्ड एक और दो आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लिए वार्ड 6, 8, 11, 12, 14, 16, 17, 18 आरक्षित किए गए हैं। गांव बेरला मेें कुल 18 वार्डों में से वार्ड 5, 7, 8, 15, 16, 17 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या एक व दो तथा अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए वार्ड तीन आरक्षित किया गया है। गांव भांडवा में 13 वार्डों में से वार्ड 4, 5, 7, 8 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिलावल में 10 वार्डों में से वार्ड 3, 6, 7 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। गांव चांदवास में कुल नौ वार्डों में से वार्ड 5 व 6 को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। गांव डालावास में सात वार्डों में वार्ड 3 और 6 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। गांव धनासरी में कुल नौ वार्डों में से वार्ड 5 और 6 सामान्य महिला वर्ग लिए आरक्षित किया गया है।
गांव जगरामबास में कुल 9 वार्डों में से वार्ड 4 और 6 सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। गांव कारीमोद में कुल 9 वार्डों में से वार्ड 6 और 7 सामान्य महिला वर्ग के लिए तथा वार्ड एक और तीन अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षित किया गया है।

इन गांवों में नहीं है कोई आरक्षित वार्ड
बीडीपीओ सुमित बेनिवाल ने बताया कि खंड के गांव गोविंदुपरा, सिरसली, पंचगांव, निमड़ बडेसरा, डुडीवाला नंदकरण, किंष्किधा में अनुसूचित वर्ग का पुरुष व महिला का कोई वार्ड आरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed