फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Medical services will start soon in 50 bed portable hospital

50 बेड के पोर्टेबल अस्पताल में जल्द शुरू होंगी चिकित्सा सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Medical services will start soon in 50 bed portable hospital
चरखी दादरी/बौंदकलां। सांवड़ में अमेरिकन एक्सप्रेस और सेराप्लास्टा कंपनी के सहयोग से अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने अत्याधुनिक मोबाइल पोर्टेबल अस्पताल बनवाकर दादरी जिले को अनुपम सौगात दी है। एक करोड़ साठ लाख रुपये की लागत से बने इस अस्पताल में आईसीयू सहित सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि कोविड महामारी के दौरान दादरी को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने इस पोर्टेबल अस्पताल को बनवाने की योजना तैयार की थी। ग्रामीण अंचल में पचास बिस्तरों का यह अस्पताल बनाने के लिए गांव सांवड़ का चयन किया गया। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन वह संस्था है, जो अमेरिका में बसे भारतीय उद्योगपति अपने देश में समाजसेवी कार्य के लिए चला रहे हैं। इसका मुख्यालय मुंबई में है। फाइनेंशियल कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस का भी इस अस्पताल को बनवाने में सहयोग रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल ही में दादरी प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस अस्पताल का शुभारंभ किया था। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. वीना सिंह भी मौजूद थीं। डॉ. वीना सिंह ने आश्वासन दिया है कि दादरी को जल्दी ही नए चिकित्सक व हेल्थ स्टाफ दिया जाएगा।
विज्ञापन

- 42 ऑक्सीजन और आठ आईसीयू बेड की है व्यवस्था
सीएमओ ने बताया कि इस अस्पताल में 42 ऑक्सीजन बेड और आठ आईसीयू बेड हैं। एक ओपीडी रूम बनाया गया है। डॉक्टरों के लिए वॉशरूम सहित दो रेस्ट रूम इसमें बनाए गए हैं। पूरा अस्पताल वातानुकूलित है। इसके अलावा चिकित्सा सेवाओं के लिए अन्य सुविधाएं इस पोर्टेबल अस्पताल में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्टाफ की तैनाती का इंतजार
अभी स्टाफ की कमी की वजह से इस अस्पताल को शुरू नहीं किया गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही नया स्टाफ आने पर इस अस्पताल का उपयोग शुरू हो जाएगा। इस अस्पताल को बनवाने में हरियाणा सरकार की सुशासन सहयोगी परियोजना का भी योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed