{"_id":"6862e44bcc7bdab74a0c4b97","slug":"mechanic-eaten-poision-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-139717-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मैकेनिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मैकेनिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, मौत
Tue, 01 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव रामनगर निवासी दो बच्चों के पिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे, लेकिन, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अब चिड़िया पुलिस चौकी ने मृतक की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एचसी संदीप ने बताया कि 36 वर्षीय सतीश घर में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह शहर में किसी वर्कशॉप पर मैकेनिक का कार्य करता था।
रविवार को वह भी वह वर्कशॉप पर गया था और शाम को घर लौटा। इस दौरान सतीश ने घर पर जहर खा लिया। जब सतीश को उल्टी हुई तो परिजनों ने पूछताछ की और अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने जांच की तो सतीश दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
बाद में पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। सोमवार सुबह जांच अधिकारी और परिजन मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।