फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Meat scraps being dumped on roads; demand to shift shops outside populated areas.

Charkhi Dadri News: सड़कों पर फेंक रहे मांस के अवशेष, दुकानें आबादी से बाहर शिफ्ट करने की मांग

Mon, 21 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Meat scraps being dumped on roads; demand to shift shops outside populated areas.
शहर के बीचों बीच बनी मीट मार्केट। 
चरखी दादरी। रेलवे रोड स्थित कसाई मोहल्ले में संचालित मीट की दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि ये दुकानें लंबे समय से चल रही हैं जिससे आसपास के परिवारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दुकानों से निकलने वाले अवशेष और गंदगी को गली के बीच डाला जाता है जिससे राहगीरों को भी दिक्कत होती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मीट बाजार को शहर की आबादी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कसाई मोहल्ला शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में आता है। रेलवे रोड और आसपास के इलाकों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। गली के बीच मीट की दुकानों से निकलने वाली गंदगी के कारण लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कई बार दुकानों से निकलने वाले अवशेष खुले में ही डाल दिए जाते हैं। इससे पूरे आसपास के क्षेत्र में गंदगी का माहौल बना रहता है। यह स्थिति आवासीय मकानों के पास रहने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से कष्टदायक है।

दुर्गंध और आवारा पशुओं की समस्या : खुले में पड़ी गंदगी के कारण मोहल्ले में लगातार दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा, आवारा पशु और कुत्ते गंदगी के आसपास मंडराते रहते हैं। इससे राहगीरों और दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने के कारण यह समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्हें अपने घरों के आसपास इस तरह की गंदगी से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed