{"_id":"68ec04e785965e11c505417d","slug":"maximum-temperature-rises-by-two-degrees-minimum-temperature-falls-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146127-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, न्यूनतम गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, न्यूनतम गिरा
Mon, 13 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा है जबकि न्यूनतम में एक डिग्री गिरावट आई है। दिन में पश्चिमी हवा चलने से वायु गुणवत्ता में सुधार आया है।
वातावरण में नमी की मात्रा 67 प्रतिशत रही। सुबह के समय हल्की ठंड भी महसूस हो रही है। आठ अक्तूबर से मौसम में बदलाव आया है। उस दिन से ही पश्चिमी हवा का रुख बना, मौसम साफ हो गया। इस समय दिन के समय खासी धूप खिल रही है। पश्चिमी हवा चलने से जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले कुछ दिनों तक किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना नहीं है। मौसम साफ ही बने रहने का पूर्वानुमान है। किसानों ने रबी की नकदी जाने वाली सरसों की बिजाई शुरू कर दी है।