फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Maximum temperature increased by one degree, monsoon expected to arrive by the end of June

Charkhi Dadri News: एक डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, जून के अंत तक मानसून पहुंचने का अनुमान

Wed, 18 Jun 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature increased by one degree, monsoon expected to arrive by the end of June
गांव रावलधी में आसमान में छाए बादल।
चरखी दादरी। बुधवार को क्षेत्र में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री था। तापमान में एक डिग्री की वृद्धि देखी गई। साथ ही, वातावरण में नमी की मात्रा 75 प्रतिशत रही और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। क्षेत्र में जून के अंत तक मानसून पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप खिल गई। दिन में उमस भरी गर्मी बनी रही, जबकि धूप खिलने के बाद तापमान में और बढ़ोतरी हो गई। हालांकि, पूर्वी हवाओं के प्रभाव से वातावरण से तपिश कम हो गई है और नमी की मात्रा बढ़ी है, जिससे राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 19 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण 23 जून तक तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम में बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे मानसून को गति मिल रही है। क्षेत्र में जून के अंत तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गत दो दिनों में हुई बारिश से कपास, बाजरा, ज्वार और सब्जियों की फसलों को लाभ हुआ है। अब किसान मौसम साफ होने के बाद बाजरा की बिजाई करने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed