फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Maximum temperature increased by 3 and minimum by 4 degrees in three days

Charkhi Dadri News: तीन दिन में अधिकतम तापमान 3 और न्यूनतम बढ़ा 4 डिग्री

Fri, 17 May 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature increased by 3 and minimum by 4 degrees in three days
छुट्टी के बाद गर्मी व धूप से राहत पाने के लिए छाता लेकर गुजरते विद्यार्थी। 
चरखी दादरी। तापमान के तेवर दिखाने से गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। वीरवार की बात करें तो धरती तवे की भांति तपी। दिन का अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दोपहर के समय 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। पिछले तीन दिनों की बात करें तो अधिकतम तापमान में 3 और न्यूनतम 4 डिग्री बढ़ा है।
विज्ञापन

तापमान में उछाल से अब गर्मी को प्रकोप बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 23 मई तक दिन का तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 47 जबकि न्यूनतम 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में अगले पूरे सप्ताह लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। वीरवार की बात करें तो दादरी जिले में मौसम साफ एवं शुष्क बना रहा। प्रदूषण का अधिकतम स्तर 291 एक्यूआई तक पहुंचा। औसतन स्तर 165 और न्यूनतम स्तर 79 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन




11 से 16 मई तक तापमान की स्थिति

तारीख- अधिकतम - न्यूनतम

11 मई- 38-26

12 मई-38-25

13 मई-40-24

14 मई- 41-26

15 मई-42-27

16 मई- 43-28



- 17 से 23 मई तक तापमान ये रहने के आसार

तारीख- अधिकतम- न्यूनतम

17 मई-45-29
18 मई- 46-31

19 मई- 46-30

20 मई- 44-31

21 मई- 45-30

22 मई- 47-31
23 मई- 47-31


पेय पदार्थों समेत गमछे व चश्मे की बढ़ी मांग
गर्मी के मद्देनजर बाजारों में पेय पदार्थों समेत गमछे और चश्मों की मांग बढ़ गई है। शहर की बात करें तो गन्ने के जूस और अन्य पेय पदार्थों की रेहड़ियां देर शाम करीब आठ बजे तक बाजार में लग रही हैं। शीतल व मीठे पेय पदार्थ लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed