फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Martyr jawan Naveen Sheoran died body reached home

Charkhi Dadri: जवान नवीन श्योराण की घर पहुंची पार्थिव देह, लोगों ने सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 29 Apr 2025 11:01 PM IST
शाहिल शर्मा Charkhi Dadri: जवान नवीन श्योराण की घर पहुंची पार्थिव देह, लोगों ने सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
Charkhi Dadri: जवान नवीन श्योराण की घर पहुंची पार्थिव देह, लोगों ने सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 11:01 PM IST
सार

नवीन श्योराण  साल 2020 में वायुसेना में भर्ती हुए थे।  जवान की तैनाती इन दिनों लेह-लद्दाख में थी। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Martyr jawan Naveen Sheoran died body reached home
वायुसेना जवान नवीन श्योराण की पार्थिव देह पहुंची उनके घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख में में तैनात वायुसेना के जवान नवीन श्योराण का मंगलवार देर रात पार्थिव शरीर तिरंगा यात्रा के साथ गांव पहुंचा। मंगलवार रात को ही राजकीय सम्मान के साथ जवान के अंतिम संस्कार करने की जानकारी है।  
विज्ञापन


नदी में डूबकर हुई जवान की मौत 

नवीन श्योराण  साल 2020 में वायुसेना में भर्ती हुए थे।  जवान की तैनाती इन दिनों लेह-लद्दाख में थी। रविवार को जवान का जन्मदिन था। उस दिन नवीन अपनी टीम के साथ नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर पत्थर पर फिसला और वह नदी में गिर गए। दलदल और पानी में फंसने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मृत्यु हो गई। 24 घंटे बाद उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन




निकाली गई तिरंगा यात्रा 

मंगलवार रात साढ़े 9 बजे नवीन का पार्थिव शरीर बाढड़ा पहुंचा। वहां से ग्रामीणों ने सात किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बाइक सवार युवाओं ने फूल-मालाएं और तिरंगे के साथ भाग लिया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "नवीन श्योराण अमर रहे" के नारे लगे। अंतिम दर्शन के बाद जवान के शव को श्मशान घाट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन के दादा धर्मसिंह सेना से रिटायर्ड हैं, जो उनकी प्रेरणा थे। पिता सतीश गांव के बस अड्डे पर बीज भंडार की दुकान चलाते हैं, मां अनीता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं, और बड़ा भाई नितिन लॉ की पढ़ाई कर रहा है। 

ये भी पढ़ें: हरियाणा का जवान लेह में शहीद: झील में नहाते समय दलदल में फंसे नवीन, बाहर न निकल पाने के कारण शरीर में भरा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed