फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Haryana soldier martyred in Leh, Naveen got stuck in swamp while bathing in lake, body got filled with water

हरियाणा का जवान लेह में शहीद: झील में नहाते समय दलदल में फंसे नवीन, बाहर न निकल पाने के कारण शरीर में भरा पानी

Tue, 29 Apr 2025 01:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 29 Apr 2025 01:44 PM IST
सार

नवीन श्योराण गांव के साधारण परिवार सतीश श्योराण के घर में जन्में और नवीन दो दो भाइयों में छोटा था। नवीन को बचपन से ही देश सेवा का चाव था और इसकी प्रेरणा उन्हें अपने दादा से मिली। दादा धर्मसिंह भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
Haryana soldier martyred in Leh, Naveen got stuck in swamp while bathing in lake, body got filled with water
नवीन श्योराण - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी-दादरी के गांव काकड़ौली हुक्मी निवासी निवासी जवान नवीन श्योराण लेह-लद्दाख में रविवार को शहीद हो गया। आज शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा और शाम को राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। बता दें कि नवीन श्योराण (25) चार साल पहले भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में उनकी तैनाती  लेह-लद्दाख के कठिन और दुर्गम इलाकों में थी।

विज्ञापन


रविवार को नवीन का जन्मदिन था और उसी दौरान वह स्टेशन के पास लगती एक झील में नहाने के लिए गया था। यहां पर उन्होंने नहाने के लिए झील में डूबकी लगाई तो वे बाहर नहीं आ पाए और दलदल फंसने से पानी शरीर में प्रवेश कर गया। इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने सूचना मिलने पर झील में अभियान चलाया और नवीन का पता लगाया। सोमवार को परिजनों को सूचना दी तो घर के मौजिज लोग व ग्रामीण पार्थिव शरीर लेने के लिए रवाना हुए। आज सभी नवीन का शव लेकर गांव लौटेंगे और उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन




नवीन श्योराण गांव के साधारण परिवार सतीश श्योराण के घर में जन्में और नवीन दो दो भाइयों में छोटा था। नवीन को बचपन से ही देश सेवा का चाव था और इसकी प्रेरणा उन्हें अपने दादा से मिली। दादा धर्मसिंह भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में लेह-लद्दाख जैसी विषम और बर्फीली परिस्थितियों में तैनात रहकर नवीन श्योराण ने अपने कर्तव्य का वीरतापूर्वक निर्वहन किया। नवीन श्योराण का बड़ा भाई नितिन श्योराण वर्तमान में लॉ (कानून) की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। घटना से घर व गांव में दुख का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed