{"_id":"69064fb4b80d80ec0b013efd","slug":"marriage-season-start-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-146933-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: देवउठनी एकादशी पर अबूझ सावा आज, 15 क्विंटल गुलाब व गेंदा के फूलों से सजेंगे स्टेज व मंडप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: देवउठनी एकादशी पर अबूझ सावा आज, 15 क्विंटल गुलाब व गेंदा के फूलों से सजेंगे स्टेज व मंडप
Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फ्लावर डेकोरेशन की दुकान के बाहर गाड़ी की सजावट करते कारीगर। संवाद
फोटो 40 : फ्लॉवर डेकोरेशन की दुकान के बाहर गाड़ी की सजावट करते कारीगर। संवाद
फोटो 41 : दुकान के बाहर रखी गुलाब की कलियां व अन्य फूल। संवाद
फोटो 42 : संजय कुमार
फोटो 43 : अनिल कुमार
फोटो 44 : अनीता अरोड़ा
फोटो 45 : नीतू वर्मा
बरात के लिए निजी टैक्सियों की भी 500 से अधिक की बुकिंग, ब्यूटी पॉर्लर की भी बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। देवउठनी एकादशी के अबूझ सावा के साथ ही शादियों के सीजन की शुरुआत भी हो गई है। रविवार से शुरू हो रहे शादियों के सीजन को लेकर शहर में फ्लॉवर डेकोरेशन व ब्यूटी पाॅर्लर में एडवांस बुकिंग का काम शुरू हो गया है। शहर के फ्लाॅवर डेकोरेशन संचालकों का कहना है कि देवउठनी एकादशी के अबूझ सावा पर 150 से अधिक गाड़ियों के सजने की संभावना है। वहीं, 15 क्विंटल गुलाब और गेंदे के फूलों की खपत होगी। इसके अलावा, बरात के लिए निजी टैक्सियों की भी 500 से अधिक बुकिंग की गई हैं।
रविवार को लगभग तीन माह के अंतराल के बाद वैवाहिक सीजन की शुरुआत देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हो जाएगी। अबूझ सावा से पहले शहर के फ्लाॅवर डेकोरेशन संचालकों की ओर से कार सजाने और ब्यूटी पाॅर्लर में महिलाओं के शृंगार करवाने की बुकिंग का काम शुरू हो चुका है।
अबूझ सावा पर फ्लाॅवर डेकोरेशन संचालकों ने फूलों की अधिक खपत को देखते हुए पहले ही दिल्ली स्थित गाजीपुर मंडी से अनेक प्रकार के फूलों का भंडारण कर लिया था। दुकानदारों का कहना है कि इस सावा पर जिलेभर में गुलाब 5 क्विंटल तो 10 क्विंटल गेंदे के फूलों की बिक्री हो सकती है। वहीं, ब्यूटी पाॅर्लरों में शृंगार के लिए पहुंचने वाली महिलाओं की भीड़ लगेगी।
विज्ञापन
1100 से 5000 रुपये तक में सजेंगी गाड़ियां
शहर के फ्लाॅवर डेकोरेशन संचालकों ने बताया कि गाड़ियों के सजाने के लिए अलग-अलग रेट निर्धारित किए गए हैं। ग्राहक अपने बजट के अनुसार 1100 से लेकर 5000 रुपये तक के फूल लगवाकर अपनी गाड़ी को सजवा सकते हैं। सबसे सस्ते दाम बनावटी फूलों से सजने वाली गाड़ी के होते हैं। इसके अलावा, ग्राहक गुलाब की कलियों व गेंदे के फूलों से भी गाड़ियां सजवाते हैं।
इन दामों में बिक रहे हैं फूल
शहर में फूल विक्रेताओं ने फूलों के भाव भी अलग बताए गए हैं। अबूझ सावा को लेकर बाजार में गुलाब कली 20 रुपये प्रति, गुलाब पत्तियां 250 रुपये किलो, गेंदा 90 से 100 रुपये में बिक रहा है। वहीं, वरमाला की कीमत 500 से 2,000 तक बताई गई है।
कोट्स
पहले से अबूझ सावा पर 20 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग आई है, जबकि शादी से पहले इनकी संख्या बढ़ सकती है। अधिकतर लोग गुलाब की कलियों से गाड़ियों को सजवाना पसंद करते हैं। इसके अलावा, तीन वाटिकाओं की सजावट की भी एडवांस बुकिंग है।
-संजय कुमार, फ्लाॅवर डेकोरेशन संचालक
- इस अबूझ सावा पर गेंदे के फूलों की अधिक मांग रहती है। इन फूलों की अधिक खपत मंडप और स्टेज की सजावट में होती है। वहीं, इसके अलावा, गुलाब की पत्तियों की मांग बढ़ जाती है। शादियों में वरमाला पर गुलाब की पत्तियां ज्यादा प्रयोग की जाती है।
-अनिल कुमार, फ्लाॅवर डेकोरेशन संचालक
-- देवउठनी एकादशी के अबूझ सावा के लिए 5 एडवांस बुकिंग आई है। इसके अलावा, मेहंदी के लिए भी कई महिलाओं ने बुकिंग करवाई हुई है। सावा खुलने को लेकर सभी संचालिकाएं इंतजार करती हैं।
- अनीता अरोड़ा, ब्यूटी पार्लर संचालिका
- दुकान पर दुल्हनों के शृंगार की पांच एडवांस बुकिंग आई हैं। व्यस्तता के चलते भोजन खाने का समय भी नहीं मिल पाता है। इसके लिए दुकान पर अलग से प्रशिक्षित महिलाओं को बुलाया गया है। ताकि, दुल्हनों को शृंगार में देरी न हो सके।
-नीतू वर्मा, ब्यूटी पाॅर्लर संचालिका।