फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Manhall lid missing for a month, three thousand people including 800 girl students upset

एक माह से मैनहॉल का ढक्कन गायब, 800 छात्राओं समेत तीन हजार लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Manhall lid missing for a month, three thousand people including 800 girl students upset
चरखी दादरी। काठ मंडी स्थित राजकीय कन्या स्कूल के सामने खुला पड़ा एक सीवर मैनहोल 800 छात्राओं के अलावा करीब तीन हजार लोगों के लिए परेशानियों का सबब बना हुआ है। राजकीय कन्या स्कूल और फूड एंड सप्लाई विभाग कार्यालय रोड पर लंबे समय से इस सीवर मैनहोल पर ढक्कन नहीं है और इसके चलते दूषित पानी सड़क पर भरा हुआ है। यहां से गुजरते समय छात्राओं और राहगीरों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है, लेकिन विभाग समस्या के समाधान के लिए संजीदा नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ स्कूल के सामने पिछले एक माह से सीवर मैनहोल खुला पड़ा है। मैनहॉल से ढक्कन गायब होने के कारण आए दिनों दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि खुले मैनहॉल में कई बार बेसहारा पशु और राहगीर गिर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वो कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से जल्दी ही समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है, ताकि हादसों का अंदेशा कम हो और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

- रात के समय नहीं दिखाई देता सीवर मैनहॉल -
काठ मंडी के रहने वाले लोगों का कहना है कि मैनहॉल मोड़ पर होने के कारण रात के समय वाहन चालकों और राहगीरों को नजर नहीं आता है। ऐसे में संतुलन बिगड़ने से हर रोज कोई न कोई वाहन चालक या पशु इसमें गिरकर घायल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्कूल के अंदर तक पहुंच रही है दुर्गंध
स्थानीय निवासी प्रवीन सिवाल, सुधीर जांगड़ा, दलीप सिंह, सत्यनारायण बंसल, सुनील कुमार, शंकर प्रसाद, साधुराम व श्रीनिवास आदि का कहना है कि सीवर मैनहॉल से निकली दुर्गंध स्कूल के अंदर तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि दुर्गंध का माहौल होने से छात्राएं पढ़ाई भी नही कर पाती हैं।

- छुट्टी के समय होती है भारी भीड़
दोपहर बाद जहां सड़क से वाहन चालकों का आवागमन अधिक होता है तो वहीं छात्राओं की छुट्टी के कारण यहां काफी भीड़ हो जाती है। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार के कारण दूषित पानी के छींटे छात्राओं की वर्दी खराब कर देते हैं।
वर्जन :
हमने शहर के लिए 100 सीवर ढक्कन मंगवा लिए हैं। जल्द ही शहर के सभी टूटे हुए ढक्कनों को बदलवा दिया जाएगा। भविष्य में कोई भी ऐसी समस्या नहीं मिलेगी।
- बीके जावला, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed