फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mandi Arhatiya Association expressed anger over the purchase of crops through biometrics

Charkhi Dadri News: बायोमीट्रिक से फसल खरीद पर मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने किया रोष प्रकट

Thu, 19 Mar 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 19 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mandi Arhatiya Association expressed anger over the purchase of crops through biometrics
बाढड़ा। रबी सीजन की फसलों की खरीद में बायोमीट्रिक व अन्य नई शर्तें लागू करने पर अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने रोष प्रकट किया है। आढ़तियों ने एसडीएम आशीष सांगवान से मुलाकात कर समाधान करवाने की मांग की। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान शर्मा, मंजीत नांधा, अनिल, योगेश कुमार, सुभाष, नवीन, आनंद, पूर्व सरपंच गिरधारी व सतबीर ने फसल बिक्री के लिए आने वाले किसान की बायोमीट्रिक हाजिर लगवाने पर नाराजगी जताई है। हनुमान प्रसाद ने कहा कि बायोमीट्रिक सिस्टम अधिकतर समय ठप रहता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को दो से तीन दिन तक मंडी में चक्कर लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से समय पर बिक्री करना संभव नहीं है। आढ़तियों ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद के लिए तैयारियां नहीं की गई हैं। मंडी में फसल बिक्री के लिए जगह व सुविधाएं नहीं हैं। प्रशासन को समय रहते प्रबंधक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed