{"_id":"679e58f763cccf0f4b00d526","slug":"man-injured-in-accident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130999-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बुलेट चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बुलेट चालक घायल
Sat, 01 Feb 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
रावलधी-भिवानी मुख्यमार्ग पर चरखी गांव के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर चरखी गांव के समीप शनिवार को एक ट्रैक्टर ने बलुेट को टक्कर मार दी। हादसे में शहर के वार्ड-14 निवासी बुलेट चालक व्यक्ति घायल हो गया। उसके बयान पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल दीपक ने बताया कि एक फरवरी को वह बुलेट लेकर भिवानी से अपने घर आ रहा था। जब वह चरखी एससीआर स्कूल व पेट्रोल पंप के बीच पहुंचा तो पीछे से एक ट्रैक्टर चालक ने उसकी बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
इसके बाद उसका छोटा भाई जगबीर मौके पर आया और उसे उपचार के लिए दादरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दीपक के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।