{"_id":"64c4a98f5012d453d1087f45","slug":"man-beaten-by-in-laws-in-charkhi-dadri-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद की पिटाई, पड़ोसियों ने बचाया, साले-पत्नी समेत सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद की पिटाई, पड़ोसियों ने बचाया, साले-पत्नी समेत सात पर केस
Sat, 29 Jul 2023 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:25 AM IST
सार
पुलिस को दिए बयान में संजय ने बताया कि वह गांव गागड़वास का निवासी है। 27 जुलाई को वह अपनी पत्नी सुशीला को लाने के लिए ससुराल जेवली आया था। उसने बताया कि जब वह ससुराल पहुंचा तो उसका साला बिल्लू, पत्नी व अन्य लोगों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के गांव जेवली में पत्नी को लेने आए दामाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। हमले में घायल दामाद के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने पत्नी समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में संजय ने बताया कि वह गांव गागड़वास का निवासी है। 27 जुलाई को वह अपनी पत्नी सुशीला को लाने के लिए ससुराल जेवली आया था। उसने बताया कि जब वह ससुराल पहुंचा तो उसका साला बिल्लू, पत्नी व अन्य लोगों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। इतनी देर में उसके चाचा ससुर व अन्य लोग भी वहां आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
घायल का आरोप है कि उसके साले ने उस पर चाकू से हमला किया और मारने की धमकी दी है। इसमें उसे शरीर पर कई जगह चोटें आईं। झगड़े का शोर सुनकर पड़ोसियों ने उसका बचाव किया। इसके बाद उसे लोहारू सीएचसी में दाखिल कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिवानी के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। उसने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना वजह मारपीट की है। उसने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। हेड कांस्टेबल सतेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।