फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mamta of village Paldi has become an example of women empowerment, becoming self-reliant by preparing decorative items

Charkhi Dadri News: महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनी गांव पालड़ी की ममता, सजावट का सामान तैयार कर बन रहीं आत्मनिर्भर

Tue, 09 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mamta of village Paldi has become an example of women empowerment, becoming self-reliant by preparing decorative items
गीता महोत्सव में ममता की ओर से लगाई स्टॉल। - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले की ग्रामीण महिलाओं में आत्मनिर्भरता का जो नया जूनुन देखने को मिल रहा है, उसी का एक उदाहरण गांव पालड़ी निवासी ममता है। वर्ष 2023 में प्रतीक स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद न केवल ममता की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि उन्होंने अपने हुनर के बल पर अलग पहचान भी बनाई है। ममता अपने हाथों से तैयार किए गए सजावट के सामान, लड्डू गोपाल की ड्रेस, पायदान, बच्चों के परिधान व महिलाओं की पारंपरिक पोशाक जैसे लहंगे और लांचा बनाकर अच्छा-खासा मुनाफा कमा रही हैं।
विज्ञापन


2023 में समूह से जुड़ीं थी ममता
स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से पहले ममता के पास अपने हुनर को बाजार तक पहुंचाने का कोई जरिया नहीं था। सीमित साधन और कम अवसरों के चलते उनका कार्य घर की चहारदीवारी तक सीमित था, लेकिन जैसे ही वह वर्ष 2023 में प्रतीक स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं, उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत हो गई। समूह ने न केवल उन्हें प्रशिक्षण दिया बल्कि बाजार उपलब्ध करवाने, स्टॉल लगाने और ग्राहकों से जुड़ने का अवसर दिया। इससे उनकी आय में लगातार वृद्धि हुई और अब वह नियमित रूप से विभिन्न मेलों, प्रदर्शनियों और आयोजनों में स्टॉल लगाकर सजावट का सामग्री व तैयार परिधान बेचती हैं।
विज्ञापन


लड्डू गोपाल की ड्रेस बन रही पसंद
ममता के बनाए हुए लड्डू गोपाल की ड्रेस लोगाें को खूब पसंद आ रही है। उनका बनाया हुआ सामान न केवल स्थानीय बाजारों में बल्कि आसपास के जिलों तक पसंद किया जा रहा है। खासकर त्योहारों, जन्माष्टमी और शादी-ब्याह के सीजन में मांग काफी बढ़ जाती है। उनकी मेहनत का नतीजा यह है कि आज ममता आत्मनिर्भर है और अच्छे खासे मुनाफे के साथ अपने परिवार को आर्थिक सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
स्वयं सहायता समूह की मदद से मिली यह सफलता ममता के आत्मविश्वास को मजबूत कर रही है। आज वह कई अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। ममता का मानना है कि यदि परिवार और प्रशासनिक मदद मिले तो गांव की हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती है। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से स्वयं सहायता समूहों को मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से आयोजित विभिन्न मेलों में स्टॉल दिलवाने से लेकर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने तक की व्यवस्था ने महिला उद्यमियों को मजबूत आधार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed