फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Make sure to take out time for spirituality: Bhatt

अध्यात्म के लिए अवश्य निकालें समय : भट्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Make sure to take out time for spirituality: Bhatt
ब्राह्मण भवन में वीरवार को श्रीमद्भागवत कथा करतीं करिश्मा भट्ट। 
चरखी दादरी। ब्राह्मण भवन में वीरवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। इसमें कथावाचक करिश्मा भट्ट ने कहा कि आज पूरा विश्व एक ओर जहां भारतीय सनातन से प्रभावित होकर अपनी जीवन शैली को बदल रहा है तो दूसरी ओर देश की युवा पीढ़ी पश्चिमी संस्कृति की चकाचौंध से प्रभावित होकर पथ भ्रष्ट हो रही है। रोजाना कुछ समय परिवार सहित प्रभु भक्ति, आत्म चिंतन व अध्यात्म के लिए अवश्य निकालें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हमेशा से ही यहां की संस्कृति व पुरातन विद्याएं रही हैं, जिन्होंने हजारों वर्ष के संघर्ष के उपरांत भी भारतीय धरोहर का पतन नहीं होने दिया। विगत कुछ सालों से युवा पीढ़ी का भटकाव अब चिंता का विषय है। युवा पीढ़ी को आज सजग होने की आवश्यकता है क्योंकि हमारी संस्कृति पहले ही बहुत अधिक आघातों को सहन कर चुकी है। अगर विश्व में एक बार फिर हमें राष्ट्र को विश्व गुरु का दर्जा दिलवाना है तो पूरे भारत के हर एक परिवार को मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन


सनातन धर्म प्रदेश प्रचार मंत्री आनंद शास्त्री ने समस्त धार्मिक आयोजन को वेद मंत्रों सहित संपन्न करवाया। इस दौरान अनीता सोनी, सुनीता बंगाली, राजवंती काजला, संतोष जैन, निर्मला, पुष्पा, सुशीला, राधा, रोशनी व सावित्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed