फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Make roads safer for drivers

Charkhi Dadri News: सड़कों को चालकों के लिए बनाया जाए सुरक्षित

Sat, 07 Mar 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Make roads safer for drivers
चरखी दादरी। जिले की सभी सड़कों एवं राजमार्गों को वाहन चालकों के लिए सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। ये बात उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कही। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर सफेद व पीली पट्टियां, संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं रोड मार्किंग सही अवस्था में होनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, एनएच, एचएसआईआईडीसी, मार्केट कमेटी तथा नगर परिषद सहित सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखें।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्ट्रीट लाइटें कार्यशील अवस्था में रहें ताकि रात्रि के समय दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी विभाग लंबित एजेंडा बिंदुओं की एक्शन टेकन रिपोर्ट निर्धारित समय में भेजना सुनिश्चित करें। म्हारी सड़क एप पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा प्रत्येक मासिक सड़क सुरक्षा बैठक में की जाएगी, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने निर्देश दिए कि स्कूल सेफ्टी जोन से संबंधित सभी सुरक्षा गतिविधियां समय रहते पूरी की जाएं। इस दौरान बताया गया कि महीने के पहले मंगलवार को वाहनों की पासिंग की जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वाहनों की पासिंग करते समय वाहन चालक की आंखों की नियमित जांच की जाए। इस दौरान एसडीएम योगेश सैनी, आशीष सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed