फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Make pond in every village of the district under 5 pond scheme: Devendra Babli

5 पोंड स्कीम के तहत जिले के प्रत्येक गांव में बनाएं तालाब: देवेंद्र बबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Make pond in every village of the district under 5 pond scheme: Devendra Babli
लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक लेते पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को जिला के प्रत्येक गांव का सर्वे कर आबादी के अनुसार गंदे पानी की निकासी के लिए 5 पौंड स्कीम के तहत तालाब बनाने के निर्देश दिए हैं। देवेंद्र सिंह बबली शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह परिसर में अधिकारियों की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से गांवों में गंदे पानी को एकत्रित करके जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और गिरते भू जल स्तर में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

पंचायत मंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के लिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाई जा सके। गांव के विकास में ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। इसलिए गांव को साफ व स्वच्छ बनाने में ग्रामीण सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें ताकि गांवों के समुचित विकास को सही दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही वे प्रदेश के सभी खंडों का दौरा कर गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने विकास एवं पंचायत मंत्री का स्वागत करते हुए जिला में चल रहे विकास कार्य, आने वाली परियोजनाओं और समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन

इन प्रोजेक्टों की प्रशासन ने दी अपडेट
प्रशासन ने हाल ही में दो साल की अवधि के दौरान पूरे हुए व वर्तमान में चल रहे विकास के काम और भविष्य की विकास योजनाओं को पंचायत मंत्री के समक्ष रखा गया। जिनमें दादरी शहर से पानी की निकासी के लिए 37 करोड़ 77 लाख की योजना, समसपुर स्टेडियम, सचिवालय, दादरी-बाढड़ा के नए सरकारी भवन, बाढड़ा का बाईपास रोड, रोहतक रोड पर बनने वाला आरओबी आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं पर की चर्चा
लोकनिर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता ने मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को बताया कि शहर के रोहतक रोड पर 60 करोड़ की लागत से आरओबी बनाने का प्रस्ताव है और बौंद व दादरी में राजकीय महाविद्यालय के भवन बनाए जाएंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता ने बाढड़ा में सौ करोड़ की लागत से बनने वाली 35 गांवों की पेयजल परियोजना, पानी निकासी के लिए दादरी से झज्जर तक पाइपलाइन ड्रेन बनाने आदि योजनाओं के बारे में बताया।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, पूर्व मंत्री व हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णलाल पंवार, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुशल कटारिया, एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह, बाढड़ा के एसडीएम संजय कुमार, नगराधीश नरेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत चहल, जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल, नगर परिषद सचिव प्रशांत परासर, कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारन, हरियाणा प्रादेशिक प्राधिकरण सचिव दर्शना भारद्वाज, रोडवेज टीएम दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed