{"_id":"65d8fcb791cf293937003397","slug":"madhya-pradesh-defeated-punjab-7-0-in-para-football-event-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114030-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पैरा फुटबाल स्पर्धा में मध्यप्रदेश ने पंजाब को 7-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पैरा फुटबाल स्पर्धा में मध्यप्रदेश ने पंजाब को 7-0 से हराया
Sat, 24 Feb 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
बादल में आयोजित पैरा फुटबाल स्पर्धा के शुभारंभ पर महिला खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक।
चरखी दादरी/झोझूकलां। गांव बादल में तीन दिवसीय पैरा फुटबाल स्पर्धा का शुक्रवार से आगाज हुआ। स्पर्धा का शुभारंभ रिटायर्ड कैप्टन धर्मपाल सिंह, किशोर कुमार, चांद सिंह आर्य, ईशु सांगवान और रिटायर्ड कैप्टन सत्यवान ने संयुक्त रूप से किया। पहले दिन रोचक मुकाबले देखने को मिले।
स्पर्धा का पहला मुकाबला मध्यप्रदेश और पंजाब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात गोल किए जबकि पंजाब की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। दूसरा मुकाबला हरियाणा और उत्तराखंड के मध्य खेला गया जिसे हरियाणा ने 1-0 से अपने नाम किया।
तीसरा मुकाबला केरल और चंडीगढ़ के मध्य खेला गया। इस मैच में केरल की टीम ने पांच गोल दागे जबकि चंडीगढ़ की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। पहले दिन का अंतिम मैच राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच खेला गया जिसमें राजस्थान ने मध्य-प्रदेश को 7-0 से शिकस्त देकर अगले राउंड में प्रवेश किया। मुख्य रेफरी की भूमिका अक्षय महेंद्रगढ़ ने जबकि रेफरी की भूमिका नवीन रोहतक, राजकुमार व स्वरूप सिंह आदि ने निभाई। इस मौके पर मास्टर रविंद्र सांगवान, धर्मबीर, सरपंच रविंद्र, अंकित, डॉ. रोहित, पवन व प्रदीप आदि मौजूद रहे।