{"_id":"65cfdd5c725e9cd4260ba424","slug":"made-toll-free-for-three-hours-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-113670-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन घंटे तक टोल फ्री रख सरकार के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन घंटे तक टोल फ्री रख सरकार के खिलाफ जताया रोष
Sat, 17 Feb 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों के साथ शंभू बॉर्डर पर हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध में देश भर में तीन घंटे टोल फ्री किए गए। जिले में मोरवाला टोल को फ्री कराने के संयुक्त किसान मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खापें, सामाजिक संगठन, किसान और कर्मचारी यूनियन और उनके समर्थन में उतरे राजनीतिक दलों से जुड़े लोग पंहुचे। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने धरने पर बैठने से पहले टोल फ्री करा दिया। धरने में महिलाओं ने भी भाग लिया।
तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे किसान और अन्य संगठनों से जुड़े लोग ट्रैक्टर, जीप आदि साधनों में सवार होकर मोरवाला टोल पर जुटने लगे। एमएसपी की गारंटी दो, बिजली अधिनियम 2020 वापस लो के नारे लगाते हुए भीड़ ने टोल के सभी अवरोधक हटाकर नाके खोल दिए। अव्यवस्था से निपटने के लिए टोल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
सर्वजातीय फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नंबरदार की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन का संचालन कपूर सिंह स्वामी ने किया। ओम सरपंच इमलोटा ने कहा कि किसान आंदोलन के लिए संयुक्त मोर्चा जो भी आदेश देगा उस पर पूरा अमल किया जाएगा। इससे पहले धरने पर दो मिनट का मौन रख शंभू बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसान ज्ञान सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीटू की राज्य प्रधान सुरेखा, राजबीर शास्त्री, महाबीर रानीला, रणधीर कुंगड़, रणधीर घिकाड़ा, सुरेश फौगाट, कमलेश भैरवी, प्रवीण चेयरमैन, राजू मान, अजीत फौगाट, नितिन जांघू, राजकुमार हडौड़ी, योगेश इमलोटा, कृष्ण फौगाट, सूरजभान धनखड़, राजकुमार घिकाड़ा, सुनीता रामबास, शमशेर खातीवास, वीरेंद्र दहिया, मोहित साहू, सुरेंद्र रावलधी, महेंद्र जाखड़, सुरेंद्र खेड़ी बुरा, जसबीर बॉक्सर, इंद्रजीत कोहलावास, अनोखी मंदोली ने भी अपने विचार रखे।