{"_id":"6307c330b6ac47651c0fbf39","slug":"lungi-virus-symptoms-found-in-45-cows-25800-doses-reached-charkhidadri-news-hsr6400917166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी वायरस: 45 गायों में मिले लक्षण, 25800 डोज पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी वायरस: 45 गायों में मिले लक्षण, 25800 डोज पहुंची
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला के अंदर गायों में लंपी के लक्षण मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वीरवार को ऐसे 45 नए केस मिले हैं। इसके बाद अब लक्षण मिलने वाली गायों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है। दूसरी ओर वीरवार को पशुपालन विभाग के पास 25800 टीके की डोज भी पहुंच गई हैं और इसकी पुष्टि उप निदेशक डॉ. जसवंत जून ने की है। डोज पहुंचने के बाद विभाग ने दोपहर बाद टीकाकरण का काम शुरू कर दिया है। एक सप्ताह में टीकाकरण पूरा करने की प्लानिंग पर विभाग काम कर रहा है।
लंपी वायरस का प्रकोप फिलहाल कम नहीं हो पा रहा है। विभाग ने सभी 15 गोशालाओं में फॉगिंग भी करवा दी है और सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गोशालाओं में वायरस का प्रकोप ज्यादा बढ़ रहा है क्योंकि वहां पर गाय समूह में रहती हैं। गोशालाओं में दवा आदि भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि मच्छरों का प्रकोप न बढ़ने पाए। वीरवार को गोशालाओं सहित अन्य स्थानों से गोवंश में वायरस के लक्षण मिले। इस प्रकार वायरस लक्षणयुक्त गोवंश की संख्या अब 130 हो गई है।
वीरवार को जिला में टीके की डोज की दूसरी खेप भी पहुंच गई है। दूसरी खेप में 25 हजार 800 डोज पहुंची हैं। वैक्सीन आते ही विभाग की 31 टीमों ने टीकाकरण का काम शुरू कर दिया है। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसवंत जून ने बताया कि वैक्सीन लगाने का कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सक लगातार निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
डोज की दूसरी खेप पहुंच चुकी है। टीकाकरण का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इस रोग पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। पशुपालक घबराएं नहीं। चिकित्सकों का सहयोग लेते रहें।
-डॉ. जसवंत जून, डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग