फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Lumpy virus: symptoms found in 40 more cows, vaccination of 31600 has been done

लंपी वायरस: 40 और गायों में मिले लक्षण, 31600 का हो चुका टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lumpy virus: symptoms found in 40 more cows, vaccination of 31600 has been done
चरखी दादरी। जिले में लंपी वायरस लक्षण युक्त 40 और मामले सामने आए हैं। अब लक्षण युक्त गायों की संख्या बढ़कर 240 हो गई है। सोमवार तक चिकित्सकों की टीमों ने 31600 गायों का टीकाकरण कर दिया है और अब 6900 गायों को टीका लगना शेष है। विभाग की 31 टीमें लगातार टीकाकरण के कार्य में जुटी हैं। बुधवार शाम तक टीकाकरण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में अब तक लंपी से दो गायों की मौत हो चुकी है और इसे देखते हुए पशु पालन विभाग अलर्ट है। पशुपालन विभाग के एसडीओ तुलसीराम ने बताया कि 40 और गायों में लंपी के लक्षण नजर आए हैं और उन्हें अन्य गायों से अलग रखा गया है। इन गायों का उपचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्हेंने बताया कि जिले में सभी 15 गोशालाओं में मंगलवार को दवा का छिड़काव भी किया गया। इसके अलावा गोशाला प्रबंधकों को समय- समय पर आवश्यक गाइड लाइन दी जा रही है। एसडीओ तुलसीराम ने बताया कि गाय पालकों को घबराने की जरूरत नहीं है। गाय पालक गर्म करके दूध का सेवन भी कर सकते हैं। टीकाकारण होने के बाद खतरा बिल्कुल टल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed