फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   LT and sweeper of Civil Hospital took Rs 500 from the patient in exchange for getting the sample tested in a private lab.

Charkhi Dadri News: प्राइवेट लैब में सैंपल जांच करवाने की एवज में सिविल अस्पताल के एलटी और स्वीपर ने मरीज से लिए 500 रुपये

Sat, 13 Jan 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
LT and sweeper of Civil Hospital took Rs 500 from the patient in exchange for getting the sample tested in a private lab.
लैब स्टाफ से पूछताछ करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सिविल अस्पताल में तैनात लैब तकनीशियन और स्वीपर को मरीज से 500 रुपये लेने पर रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों ने प्राइवेट अस्पताल की लैब में मरीज के सैंपल की जांच करवाने की एवज में ये रकम ली थी। वहीं, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्वीपर से 500 रुपये बरामद कर लिए। टीम ने सीएमओ कार्यालय को उनकी गफलतबाजी की सूचना दी और रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले कई दिनों से सिविल अस्पताल की लैब में आसुत जल संयंत्र (डिस्टिल वाटर प्लांट) खराब पड़ा है। इसके चलते यहां मरीजों के सैंपल की विभिन्न प्रकार की जांच नहीं हो पा रही है। अमर उजाला ने 12 जनवरी के संस्करण में ही इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। अमर उजाला ने लैब का डिस्टिल वाटर प्लांट खराब, नहीं हो पा रही कई प्रकार की जांच नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

इसी पर संज्ञान लेकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे सिविल अस्पताल की लैब में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दबिश दी। उसी दौरान दिनेश नामक मरीज ने बताया कि लैब में तैनात कर्मचारी ने लीवर फंक्शन टेस्ट के लिए उसका सैंपल लिया और शहर की एक निजी लैब में जांच करवाने की बात कहकर उससे 500 रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज द्वारा कर्मचारी की तरफ इशारा करने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्वीपर विरेंद्र को पकड़कर उससे 500 रुपये बरामद कर लिए। वहीं, पूछताछ करने पर पता चला कि दिनेश का सैंपल एलटी रवि ने लिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने करीब दो घंटे तक यहां जांच की और सीएमओ कार्यालय को सूचित करने के साथ रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी।

- प्लांट खराब होने में कर्मचारियों का हाथ होने का अंदेशा
सूत्रों के अनुसार सिविल अस्पताल की लैब में डिस्टिल वाटर खत्म है और इसके अलावा यहां लगे दो आरओ भी खराब पड़े हैं। आरओ प्लांट खराब और डिस्टिल वाटर की कमी एकसाथ होना संयोग नहीं हो सकता है। चर्चा है कि निजी लैब से कमीश्नखोरी के चक्कर में जान-बूझकर भी कर्मचारी ऐसा कर सकते हैं।


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में टीम ने एलटी और स्वीपर को मरीज से टेस्ट के बदले 500 रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ा है। 500 रुपये उनसे बरामद कर लिए हैं। उनके खिलाफ विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-हरबंस, खंड कृषि अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed