फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lost woman found in pond

Charkhi Dadri News: लापता महिला का शव तालाब में मिला

Mon, 02 Sep 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 02 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
lost woman found in pond
वार्ड 15 की रहने वाली थी मानती देवी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के श्यामसर तालाब से रविवार को एक महिला का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त वार्ड 15 निवासी 55 वर्षीय मानती देवी के रूप में हुई है। शहर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
परिजनों ने बताया कि मानती देवी कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। वह शनिवार की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गईं। परिजनों ने शाम तक मानती देवी का इंतजार किया। वह देर तक घर नहीं लौटीं। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे राहगीरों ने तालाब में महिला का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया। इसके बाद शव की पहचान हुई। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। वहीं, एफएसएल टीम ने मौका का मुआयना किया और घटना संबंधी सबूत एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed