{"_id":"5e7cddb78ebc3e773e231a4a","slug":"loockdowen-charkhidadri-news-rtk548473261","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बाहर घूमने वाले युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बाहर घूमने वाले युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन
युवकों को बैठाकर समझाते एसडीएम ।
- फोटो : CharkhiDadri
लॉकडाउन के तीसरे दिन जिला प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। बुधवार तक पुलिस जहां बाहर निकलने वालों के चालान करने और नाम नोट करने तक सीमित थी तो वीरवार को बेवजह बाहर निकलने वालों पर कोई रहम नहीं किया गया। वीरवार को पुलिस ने बाहर निकलने का कारण न बता पाने वालों पर लाठियां भी भांजी। इतना ही नहीं परशुराम चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बाहर घुमने वालों से उठक-बैठक भी लगवाई। अब तक 120 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान सब्जी मंडी भी बंद करवा दी।
लॉकडाउन को देखते हुए जिला प्रशासन डोर-टू-डोर सब्जियां पहुंचाने के लिए बुधवार को 45 वेंडर नियुक्त कर चुका है। हालांकि पूरे शहर में वीरवार शाम तक भी डोर-टू-डोर सब्जी सेवा शुरू नहीं हुई थी। जिला प्रशासन और वेंडरों को जोड़ने और दूध की सप्लाई भी शुरू करने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही दूध की डोर-टू-डोर सप्लाई भी जिला प्रशासन जल्द शुरू करवा देगा ताकि इसके बाद लोग घरों से बाहर निकलने का कारण आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी न बता सकें।
वीरवार को भी एसडीएम संदीप अग्रवाल के अलावा डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने चरखी दादरी शहर में मोर्चा संभाले रखा। बेवजह घर से निकलने वालों पर पूरी सख्ती बरती गई। वहीं, लोगों की सहुलियतों के लिए वार्डों में ई-रिक्शाओं के जरिए सब्जी भेजी गई। लॉकडाउन के चलते तीसरे दिन भी दादरी शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की मार्केट भी बंद रही। समझदार लोग घर में रहकर समाज और देश को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दे रहे हैं लेकिन अभी भी कुछ नासमझी दिखाते हुए बेवजह घरों से बाहर निकल रहे हैं, जो गलत है। जिला प्रशासन लोगों से घरों के अंदर ही रहने की अपील कर रहा है लेकिन इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते बुधवार को आयोजित बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक पंकज यादव जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के आदेश दे चुके हैं। वीरवार को जिला प्रशासन ने इन आदेशों पर अमल करते हुए लोगों पर सख्ती बरती।
विज्ञापन
दुकानों के सामने ग्राहकों के खड़े होने के लिए बनवाए घेरे
राशन, मेडिकल स्टोर और अस्पताल वीरवार को भी खुले रहे। जिला प्रशासन ने वीरवार को आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकानों के आगे लाल और सफेद घेरे बनवा दिए। जो भी व्यक्ति सामान खरीदना आया उसे इन घेरों में खड़ा करके सामान दिया गया। जिला प्रशासन ने दुकानदारों को ग्राहकों से उचित दूरी बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायतें भी दी गई।कुछ ग्राहकों ने घेरे में खड़े होने से मना किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें इसका मकसद बताया और इसके बाद वो सामान लेने के लिए घेरे में जाकर खड़े हो गए।
किरयाणा स्टोर संचालक को मिला दंड, ग्राहकों को भेजा दूसरी दुकान पर
परशुराम चौक पर किरयाणा स्टोर संचालक ने घेरे वाली जगह तक काउंटर और अन्य सामान रख लिया जिसके चलते घेरे वाली पूरी जगह कवर हो गई। इसी दौरान डीएसपी शमशेर सिंह दहिया की इस पर नजर पड़ गई। उन्होंने दुकानदार को दंड देने के लिए एक पुलिसकर्मी वहां बैठा दिया। पुलिसकर्मी ने उक्त दुकान पर आने वाले ग्राहकों को दूसरी दुकान पर भेजना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उक्त किरयाणा स्टोर को भी बंद करवा दिया। हालांकि दुकानदार ने भविष्य में ऐसा न करने का तर्क भी दिया।
एसडीएम और डीएसपी ने बंद करवाई सब्जी मंडी
सुबह करीब दस बजे तक नई सब्जी मंडी खुली रही। इस दौरान काफी लोग सब्जी और फ्रूट खरीदने भी पहुंचे। इसके बाद वहां एसडीएम और डीएसपी पुलिस फोर्स सहित पहुंच गए। उन्होंने लोगों की भीड़ को देखकर सब्जी मंडी बंद करवा दी। बता दें कि प्रशासन ने बुधवार से ही डोर-टू-डोर सब्जी आपूर्ति शुरू करवाई थी और वीरवार को इस सेवा में और विस्तार किया गया। सब्जी की सप्लाई डोर-टू-डोर शुरू होने के चलते ही अगले आदेशों तक मंडी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
चालान काटने के साथ वाहन किए जब्त
पुलिस ने लॉकडाउन के चलते लगातार तीसरे दिन भी चालान काटने और वाहनों को इंपाउंड करने की कार्रवाई जारी रखी। वहीं इंपाउंड वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। लोग चालान से बचने के लिए इधर-उधर फोन घुमाते नजर आए लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी और कार्रवाई जारी रखी।
----------------

युवकों को पुशप करवते पुलिस कर्मचारी ।- फोटो : CharkhiDadri