फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   lok adalat tomorrow

Charkhi Dadri News: जिला न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत कल

Fri, 13 Sep 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Sep 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
lok adalat tomorrow
लोक अदालत में रखे जाने वाले मामलों की सुनवाई के लिए चार बेंच की गईं गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 सितंबर को जिला न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार ने चार बेंच का गठन कर दिया है। परिवादी अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस का निपटारा करा सकते हैं।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन न्यायाधीश की बेंच करेगी मामलों की सुनवाई
सीजेएम संजीव काजला ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंडु, सीजेएम निधि सोलंकी, जेएमआईसी रजत अरोड़ा और जेएमआईसी लक्षय गर्ग की अगुवाई में चारों बेंच मामलों की सुनवाई करेंगी। मोहित शर्मा, दिव्यता, नरेश कुमारी व नीलम को पैरा लीगल वॉलंटियर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed